समाचार

सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ गिरनार जी की यात्रा हेतु 26 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना : पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ ने दी मंगल विदाई


भगवान नेमीनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर झांसी से 26 श्रद्धालुओं का दल गिरनार तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” ने यात्रियों का तिलक कर मंगल विदाई दी। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।


झांसी। भगवान नेमीनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर्व (20 जुलाई) के पावन अवसर पर झांसी से 26 श्रद्धालुओं का दल गुजरात के सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ गिरनार जी के लिए रवाना हुआ। मुनिसेवा संघ के आशीष जैन नगरा के नेतृत्व में यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में प्रारंभ हुई।

मोक्ष स्थली गिरनार का धार्मिक महत्व

गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित गिरनार पर्वत की पांचवीं टोंक जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ की मोक्ष स्थली है। मान्यता है कि यहीं भगवान ने घोर तपस्या के पश्चात निर्वाण प्राप्त किया था। मोक्ष कल्याणक पर्व पर देशभर से लाखों श्रद्धालु गिरनार पहुंचकर वंदना एवं दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानपूर्वक विदा

झांसी रेलवे स्टेशन पर आयोजित विदाई समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” ने सभी यात्रियों का तिलक कर एवं धर्म पट्टिका पहनाकर शुभ यात्रा की मंगलकामनाओं के साथ विदा किया।

समाजजनों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर एन.जी. एम.के. जैन, राजीव जैन “अहिंसा”, संजय जैन “कर्नल”, सुगन चंद्र जैन, विकास जैन (चिरगांव), प्रवीण जैन, डी.के. जैन सहित अनेक समाजजनों ने यात्रियों को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

26 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना

यात्रा दल में पी.के. जैन, रवि जैन बिजौली, अशोक जैन, निर्मल जैन, राजू जैन, किशोरी जैन, अवधेश जैन, अमित जैन, सोनू जेनिथ, आशीष जेनिथ, आयुष जैन, सचिन जैन, अजीत जैन, विराज जैन, अर्चना जैन, रीना जैन, शशि जैन, ममता जैन, सविता जैन, रूपल जैन, रितिका जैन, सृष्टि जैन, मुस्कान जैन, नित्या जैन सहित कुल 26 श्रद्धालु शामिल रहे।

आभार ज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में प्रमोद जैन वैरायटी ने यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page