समाचार

मुनि श्री विशदसागर जी महाराज का कुंडलपुर से विहार : कुंडलपुर से मुनि संघ का मंगल विहार


 पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री विशदसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री मगन सागर जी महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से पटेरा की ओर हुआ। सभी मुनि आर्यिका संघों ने मुनिश्री संघ को विदाई दी। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


कुंडलपुर ( दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में युग श्रेष्ठ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सभी शिष्यों का समागम आचार्य पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव हेतु हुआ। बीते 16 अप्रैल को आचार्य श्री समय सागर जी महाराज ने आचार्य पद ग्रहण किया। इसके बाद 21 अप्रैल को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव आचार्य संघ सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। 23 अप्रैल को सायंकाल पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री विशदसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री मगन सागर जी महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से पटेरा की ओर हुआ। सभी मुनि आर्यिका संघों ने मुनिश्री संघ को विदाई दी। मुनि संघ का पहला विहार कुंडलपुर से हुआ। कुंडलपुर में पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक पूजन करने आज भी बड़ी संख्या में भक्तों का आने का क्रम जारी रहा। श्रद्धालु भक्त पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक कर पुण्यार्जन कर रहे हैं, वहीं मुनि आर्यिका संघों की आहारचर्या में भाग ले रहे हैं। मुनि संघों के दर्शन लाभ ले रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page