समाचार

जयपुर हाउस जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनायाः सोलह दिवसीय श्री भक्तामर विधान का समापन हुआ


जयपुर हाउस के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में विधानाचार्य के कुशल निर्देशन में चल रहा सोलह दिवसीय श्री भक्तामर विधान का समापन प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के साथ आज हुआ। 


आगरा। जयपुर हाउस स्थित टीचर्स कॉलोनी के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में विधानाचार्य पंडित अरूण जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में चल रहा सोलह दिवसीय श्री भक्तामर विधान का समापन प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के साथ 28 जनवरी को हुआ। जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमाओं का अभिषेक कर वृहद शांतिधारा की। प्रभु की शांतिधारा के बाद उपस्थित सभी भक्तों ने निर्वाण काण्ड का वाचन कर प्रभु आदिनाथ के समक्ष 1 किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया।

लाडू चढ़ाने का सौभाग्य पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ 

वही प्रभु को मुख्य निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य सुबोध पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही 16 परिवारों द्वारा अष्ट द्रव्यों के साथ श्रीजी के समक्ष अर्घ्य अर्पित कर श्री भक्तामर विधान का समापन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष राकेश जैन, दीपक जैन, सुबोध जैन, अजय जैन, पंकज जैन, बाबी जैन, अमित जैन, शुभम जैन समस्त जयपुर हाउस जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page