आचार्य श्री काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जैन मिलन एवं श्री दिगंबर जैन समाज छतरपुर आगामी 14 जुलाई को प्रातः 11 बजे एवं बड़ा मलहरा में 2 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। पढ़िए मनीष विद्यार्थी की रिपोर्ट…
छतरपुर। आचार्य श्री काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जैन मिलन एवं श्री दिगंबर जैन समाज छतरपुर आगामी 14 जुलाई को प्रातः 11 बजे एवं बड़ा मलहरा में 2 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञात हो कि कर्नाटक के चिक्कोड़ी ब्लॉक के हिरेकुंड में नंदी पर्वत पर दिगंबर जैन आश्रम में विराजमान आचार्य श्री काम कुमार नंदी महाराज की दो व्यक्तियों ने गला घोट कर हत्या कर दी गयी थी और लाश बोरी में भरकर बाइक से 35 कि. मी. खटका बावड़ी के पास शव के टुकड़े कर दिए और कुएं के अंदर डाल दिये।
आचार्य श्री का 5 जुलाई को अपहरण हुआ था और 7 जुलाई को शव मिला। इस हत्याकांड से जैन- जैनेतर समाज आक्रोश में है। मुख्य उपस्थिति वीर एड. कमलेंद्र जैन राष्ट्रीय मंत्री जैन मिलन, वीर अरुण चंदेरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जैन मिलन, कार्यक्रम प्रभारी वीर महेश जैन रिटा. एसडीओ, अरुण जैन अध्यक्ष सकल दिगंबर जैन समाज छतरपुर, वीर राकेश जैन हरदुआ दमोह एवं मनीष विद्यार्थी शाहगढ़ , सुदेश जैन मंत्री, सनत जैन वरिष्ठ पत्रकार, प्रो.पीके जैन, पंकज जैन महर्षि छतरपुर महेश डेवडि़या, राजेंद्र जैन मंडी, प्रमोद जैन गट्टू, प्रमोद पाटन, कमल सूजपुरा, सुषमा जैन बड़ा मलहरा के साथ सकल दिगंबर जैन समाज छतरपुर एवं बड़ा मलहरा उपस्थित रहेगा।













Add Comment