समाचार

श्री मिश्रीलाल जी गंगवाल की प्रतिमा लगाने का आश्वासन : पर्युषण दसलक्षण पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर बंद रहेंगी मांस की दुकानें


विश्व जैन संगठन इंदौर प्रतिनिधि मंडल के प्रयास से इंदौर महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने अनंत चतुर्दशी पर शहर के सभी बूचड़खाने और मांस मछली की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी करने का कहा। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। विश्व जैन संगठन इंदौर प्रतिनिधि मंडल के प्रयास से इंदौर महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने अनंत चतुर्दशी पर शहर के सभी बूचड़खाने और मांस मछली की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी करने का कहा। प्रचारक राजेश दद्दू ने बताया विश्व जैन संगठन इंदौर के अध्यक्ष मयंक जैन और देशभक्ति जागरण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जी गंगवाल ने महापौर से मध्य प्रदेश सरकार के पुराने आदेश का पालन करवाने का निवेदन किया जिस पर महापौर ने सशर्ष स्वीकृति दी।

संगठन ने महापौर का आभार व्यक्त हुए कहा कि उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव इसका पालन पूरे प्रदेश में करवाएंगे। प्रतिनिधि मंडल ने महापौर से स्वर्गीय मुख्यमंत्री मालवा के गांधी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मिश्रीलाल गंगवाल भैयाजी की प्रतिमा शीघ्र ही गंगवाल बस स्टैंड पर लगवाने का निवेदन किया जिसे महापौर ने अपने ही कार्यकाल में लगवाने की स्वीकृति दी। कैलाश अजमेरा, रमेश गंगवाल और सहमंत्री राहुल जैन ने भी आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page