समाचार

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश : भारतीय जैन मिलन बड़ा बाजार द्वारा विश्व अहिंसा दिवस पर मैराथन दौड़


भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्माण वर्ष एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर, विश्व अहिंसा दिवस के पावन मौके पर, जैन मिलन और महिला जैन मिलन बड़ा बाजार शाखा द्वारा बस स्टैंड कॉरिडोर से विश्व शांति मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10 की सागर नगर की सभी शाखाओं ने भाग लिया। पढ़िए मनीष विद्यार्थी की रिपोर्ट…


सागर। भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्माण वर्ष एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर, विश्व अहिंसा दिवस के पावन मौके पर, जैन मिलन और महिला जैन मिलन बड़ा बाजार शाखा द्वारा बस स्टैंड कॉरिडोर से विश्व शांति मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10 की सागर नगर की सभी शाखाओं ने भाग लिया। मैराथन दौड़ के माध्यम से भगवान महावीर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश को फैलाने के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान, “इंडिया नहीं भारत बोलो”, और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के संदेश भी दिए गए।

दौड़ का मार्ग बस स्टैंड कॉरिडोर से शुरू होकर चकरा घाट और तीन बत्ती से होते हुए डॉ हरि सिंह गौर की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ, जहां सभी ने संदेशों का वाचन किया।

योगदान पर डाला प्रकाश

मुख्य अतिथि एडवोकेट कमलेन्द्र जैन ने भगवान महावीर और महात्मा गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज विश्व को ऐसे महापुरुषों की आवश्यकता है जो अहिंसा के माध्यम से शांति और सद्भावना का संदेश दें। वर्तमान समय के हालातों के संदर्भ में उन्होंने बताया कि अगर हमें इन समस्याओं को रोकना है, तो हम सभी को इन महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना होगा। इस मैराथन दौड़ में जैन मिलन के वीर भाई, वीरांगना बहनों के साथ बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर सभी को स्वल्प आहार प्रदान किया गया।

ये भी रहे मौजूद

इस आयोजन में प्रमुख रूप से जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री एडवोकेट कमलेन्द्र जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया, संजय जैन शक्कर, प्रमोद जैन, महेश जैन (पी.एच.ई), मंजू सतभैया, एड. रशिम रितु, प्रदीप जैन प्रभावना, मनीष विद्यार्थी, सुरेश जैन (बीज निगम), हेमचंद जैन, रविंद्र जैन, संजय शास्त्री, और राजकुमार पडेले शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया ने आयोजक शाखा का आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page