समाचार

सेवाभावी बुजुर्गों का किया सम्मान: स्थापना दिवस पर सेवा प्रकल्प के कई कार्य किए


जैन मिलन के 59वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जैन मिलन स्वंत्रत द्वारा आलोक ब्रदर्स स्वराज एजेंसी में सेवाभावना से परिपूर्ण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पक्षियों को प्रतिदिन दाना-पानी डालकर जीवदया का संदेश देने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। साथ ही गाय एवं अन्य पशुओं को चारा खिलाया गया। सेवाभावी बुजुर्गों का सम्मान किया गया। डबरा से मनोज जैन की पढ़िए, यह खबर…


डबरा। जैन मिलन के 59वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जैन मिलन स्वंत्रत द्वारा आलोक ब्रदर्स स्वराज एजेंसी में सेवाभावना से परिपूर्ण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पक्षियों को प्रतिदिन दाना-पानी डालकर जीवदया का संदेश देने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। साथ ही गाय एवं अन्य पशुओं को चारा खिलाया गया। जिससे जीवदया सेवा का वास्तविक रूप प्रकट हुआ। इस अवसर पर समाज के बुजुर्गाे का सम्मान भी किया गया। सामाजिक क्षेत्र में लगातार अपनी सेवा देने वाले समाज के बुजुर्ग हम सबके प्रेरणा स्रोत लख्मीचंद जैन एवं यशवंत जैन (यशवंत फोटो स्टेट) का सम्मान कर उनके अनुभवों को प्रणाम किया गया। मुनि सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले नवीन अग्रवाल जी का भी सम्मान किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में शुगर कॉलेस्ट्रोल की जांच की 

जैन मिलन कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भाजपा पूर्व महामंत्री केशव बघेल, विशिष्ट अतिथि बॉबी संधू पूर्व पार्षद एवं सुरभि ग्रुप के अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर ध्यानंेद्रसिंह चौहान का भी स्वागत सम्मान किया गया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महेंद्र जैन द्वारा किया गया। जिसमें शुगर, कॉलेस्ट्रोल आदि की जांच निशुल्क की गई। सभी अतिथियों द्वारा जैन मिलन स्वंत्रत के इस कार्य की बहुत बहुत सराहना की गई । कार्यक्रम के बाद अतिथियों के स्वल्पाहार कराया गया। जैन मिलन स्वंत्रत डबरा के सदस्य अतिवीर दीपक जैन स्वराज ट्रेक्टर, वीर मनोज जैन एकांत, अतिवीर रीतेश जैन राजू, नवीन कुमार जैन सिद्धांत, शुभम जैन दीपू, देवेंद्र जैन, दीपक जैन बिट्टू, महेंद्र जैन, अमित जैन ऑनलाइन, महिला अध्यक्ष पद्मा जैन सहित सभी लोग शामिल रहे। ऐसे ही कांधे से कांधा मिलाकर चलेंगे। अध्यक्ष अतिवीर दिनेशकुमार जैन एडवोकेट, मंत्री वीर नवीन जैन सिद्धांत, कोषाध्यक्ष वीर अमित जैन एमपी ऑनलाईन ने आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page