समाचार

27 जुलाई को होगी मंगल कलश स्थापना : पूर्वोत्तर क्षेत्र को भी मिला सौभाग्य चातुर्मास कराने का 

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। पूर्वोत्तर क्षेत्र में आचार्य 108 विवेक सागर जी महाराज के परम शिष्य समाधिष्ट आचार्य मेरुभूषण सागर जी महाराज जी के पट्टाचार्य आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज का वर्ष 2024 का ऐतिहासिक चातुर्मास पूर्वोतर क्षेत्र स्थित अतिशयकारी 1008 चैतन्य चिंतामणि पारसनाथ भगवान के मंदिर परदेशीपुरा इंदौर में संपन्न होना निश्चित हुआ।

आचार्य श्री का 25 जुलाई को मंगल विहार कालानी नगर से प्रातः 7 बजे से परदेशीपुरा दिगंबर जैन मंदिर के लिए हो रहा है। चातुर्मास मंगल कलश स्थापना 27 जुलाई को दोपहर एक बजे से परदेशीपुरा इंदौर में सम्पन्न होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page