महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कुचामन सिटी में ‘अपना घर’ के बेसहारा एवं असहाय प्रभुजनों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया। कार्यक्रम में सेवा, करुणा और मानवता का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया जैन की यह रिपोर्ट।
कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 14 जुलाई तक आयोजित सेवा पखवाड़े के पांचवें दिन रविवार को महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा, कुचामन सिटी द्वारा “अपना घर” में निवासरत बेसहारा, लाचार, बीमार एवं असहाय प्रभुजनों को स्नेहपूर्ण भोजन कराया गया।
सेवा भावना का प्रेरक आयोजन
यह सेवा कार्य उप प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार सेन वर्मा (नावा) के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में उनकी धर्मपत्नी वीरा इंदु सेन वर्मा एवं परिवार के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मानवता और करुणा का संदेश दिया।
सेवा ही संगठन का उद्देश्य
संस्था की अध्यक्ष वीरा सरोज पाटनी एवं सचिव शारदा वर्मा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल का मूल उद्देश्य “सबकी सेवा, सबको प्यार – जियो और जीने दो” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सेवा कार्यों में सभी के निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की
सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम में वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, सोहनलाल वर्मा, सम्पत बगड़िया, सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, बलराम प्रधान, महेन्द्र कुमार सेन वर्मा, वीरा इंदु सेन वर्मा, राजेन्द्र–मधुबाला, महावीर–शकुन्तला, मुन्नी देवी गोठड़िया, मनोज–पूजा, राजेश–स्नेह एवं हेमलता सहित अनेक सदस्यों ने सेवाभाव से सहयोग प्रदान किया।
सेवा से समाज को प्रेरणा
आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा, संवेदना और परोपकार की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।













Add Comment