समाचार

महावीर इंटरनेशनल के 52वें स्थापना पखवाड़े का शुभारंभ : “खुशियों का बाजार” बना सेवा और सम्मान का माध्यम


महावीर इंटरनेशनल, कुचामन सिटी ने 52वें स्थापना पखवाड़े का शुभारंभ “खुशियों का बाजार” कार्यक्रम से किया। जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराने के साथ आगामी दिनों में विभिन्न जनसेवा एवं जागरूकता अभियान भी आयोजित किए जाएंगे। पढ़िए श्रीफल साथी वीर सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।


कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल, कुचामन सिटी के 52वें स्थापना पखवाड़े का शुभारंभ बुधवार को “खुशियों का बाजार” कार्यक्रम के साथ हुआ। 1 जुलाई से 14 जुलाई तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान संस्था द्वारा जनसेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जरूरतमंदों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाई उपयोगी सामग्री

स्थापना पखवाड़े के प्रथम दिवस पर पुराने बस स्टैंड स्थित स्वर्गीय बालकिशन जी सारड़ा की प्रतिमा के सामने सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक “खुशियों का बाजार” लगाया गया। अभियान के तहत पुनः उपयोग योग्य पैंट, शर्ट, साड़ी, सलवार-सूट, बच्चों के वस्त्र, खिलौने, स्कूल बैग, पानी की बोतलें, बर्तन एवं अन्य उपयोगी सामग्री मात्र ₹5 के सम्मानजनक शुल्क पर जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराई गई।

सेवा और पुनः उपयोग का दिया संदेश

संस्था ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य घरों में अनुपयोगी लेकिन उपयोग योग्य वस्तुओं को जरूरतमंद परिवारों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाना, पुनः उपयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा सेवा, सहयोग और सामाजिक संवेदनशीलता की संस्कृति को मजबूत करना है।

जन्मदिवस पर कराया भोजन वितरण

कार्यक्रम के दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्य वीर रतनलाल मेघवाल के जन्मदिवस के अवसर पर “अपना घर” एवं अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों को भोजन भी कराया गया।

पखवाड़े में होंगे विविध जनसेवा अभियान

संस्था के अध्यक्ष रामावतार गोयल ने बताया कि स्थापना पखवाड़े के अंतर्गत “खुशियों का बाजार”, पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनजागरण, “कपड़े की थैली–मेरी सहेली” अभियान, विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, शैक्षणिक सामग्री वितरण, यातायात जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण, अनाथालय एवं अपना घर में भोजन वितरण, बेबी किट एवं सेनेटरी पैड वितरण, “सुकून की छांव” अभियान के तहत सड़क किनारे विक्रेताओं को छाते वितरित करना, नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर, नशा मुक्ति अभियान तथा “जल ही जीवन है” विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सहयोगकर्ताओं का किया सम्मान

वीर अजित पहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर अशोक अजमेरा, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर विजय पहाड़िया, वीर सम्पत बगड़िया, वीर संदीप पांड्या, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर विकास, वीर सौरभ, वीर आशीष, वीर पारस जैन, वीरा सरोज पाटनी, वीर कमल गोड, वीर प्रदीप गंगवाल, बलराम प्रधान एवं महेश भोमराजका का विशेष सहयोग रहा।

जनहित कार्यों की सराहना

कार्यक्रम में उपसभापति हेमराज चावला ने भी सहभागिता करते हुए महावीर इंटरनेशनल द्वारा संचालित जनहित एवं सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की तथा संस्था के सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page