समाचार

श्री आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर, इंदौर का स्थापना दिवस : मंगलाष्टक से होगी महामहोत्सव की शुरुआत


आचार्य भगवन 108 श्री विद्यासागर जी महाराज, चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के पावन आशीर्वाद से श्री आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर का स्थापना दिवस आगामी तीन जून भव्यता से मनाया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट… 


इंदौर। आचार्य भगवन 108 श्री विद्यासागर जी महाराज, चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के पावन आशीर्वाद से श्री आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर का स्थापना दिवस आगामी तीन जून भव्यता से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे से मंगलाष्टक होगी। इसके बाद प्रातः 7:30 बजे से मूलनायक श्री 1008 श्री आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक प्रारंभ होगा।

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर,पार्श्वनाथ ग्रुप, महिला परिषद्, बहु मंडल छत्रपति नगर इंदौर के अनुसार प्रातः8:30 बजे से नित्यमय पूजन संगीतकार पंकज जैन द्वारा होगा। गौरतलब है कि छत्रपति नगर के मूलनायक श्री 1008आदिनाथ भगवान के महामस्तकाभिषेक एक साल में 3 बार होते हैं। इस वर्ष का अंतिम महामस्तकाभिषेक 3 जून शनिवार को संपन्न होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page