समाचार

दिल्ली के कनाट प्लेस में महामस्तकाभिषेक: 600 युवाओं ने भाग लेकर रचेंगे इतिहास 


दिल्ली के कनॉट प्लेस में चक्रवर्ती भगवान भरत ज्ञान स्थली तीर्थ में स्याद्वाद युवा क्लब के 600वें साप्ताहिक अभिषेक पूजन के अवसर पर महामस्तकाभिषेक रविवार को सुबह 5.30 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अंबाह, मुरैना और देशभर से श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दिन 600 से अधिक युवा एक साथ भगवान भरत का अभिषेक करेंगे। दिल्ली से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…


दिल्ली/ अंबाह। दिल्ली के कनॉट प्लेस में चक्रवर्ती भगवान भरत ज्ञान स्थली तीर्थ में स्याद्वाद युवा क्लब के 600वें साप्ताहिक अभिषेक पूजन के अवसर पर भव्य महामस्तकाभिषेक रविवार को सुबह 5.30 बजे किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अंबाह, मुरैना और देशभर से श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दिन विशिष्ट रूप से 600 से अधिक युवा एक साथ भगवान भरत का अभिषेक करेंगे। जो दिल्ली‑एनसीआर में इस प्रकार का पहला आयोजन होगा। यह युवाओं की श्रद्धा और भक्ति का अद्वितीय प्रदर्शन होगा। इसमें आचार्य श्री श्रुतसागर जी महाराज की उपस्थिति भी रहेगी।

भगवान भरत ज्ञानस्थली, जिसमें 31 फीट ऊंची भगवान भरत की प्रतिमा स्थापित है, वहां पर यह आयोजन युवाओं को जोड़ने और सामाजिक एकता, आत्म‑संयम एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा। स्याद्वाद युवा क्लब, आचार्य श्री सन्मतिसागर जी महाराज की प्रेरणा से संचालित है। जो इस आयोजन के ज़रिए सेवा और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की प्रतीक भूमिका निभा रहा है। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह जैन समाज के युवाओं को एक नए आध्यात्मिक एवं सामाजिक संदेश से जोड़ने की दिशा में एक बेहतरीन प्रयास है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page