समाचार

इंदौर में 28 मई से सजेगा 'क्रिकेट का महाकुंभ' : युवा प्रीमियर लीग सीजन-3 का भव्य आयोजन


दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में इंदौर में क्रिकेट का बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है। आगामी 28 से 31 मई तक ‘युवा प्रीमियर लीग (वाईपीएल) सीजन-3’ का आयोजन किया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में इंदौर में क्रिकेट का बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है। आगामी 28 से 31 मई तक ‘युवा प्रीमियर लीग (वाईपीएल) सीजन-3’ का आयोजन किया जाएगा, जिसे समाज में ‘क्रिकेट का महाकुंभ’ कहा जा रहा है।

द विंग्स टर्फ पर होंगे मुकाबले

इस चार दिवसीय टूर्नामेंट के सभी मैच अन्नपूर्णा रोड स्थित चाणक्यपुरी चौराहा के ‘द विंग्स टर्फ’ पर खेले जाएंगे। मैचों का प्रसारण प्रतिदिन शाम 4 बजे से शुरू होगा। इस प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और समाज के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

दिग्गज संभाल रहे हैं जिम्मेदारी

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए दिगंबर जैन समाज युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और शहर की प्रमुख हस्तियां जुटी हुई हैं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों और मार्गदर्शकों में महावीर जैन (अध्यक्ष – जैन समाज युवा प्रकोष्ठ), चिंतन जैन (चीफ कोऑर्डिनेटर – दिगंबर जैन समाज युवा प्रकोष्ठ), पीयूष कासलीवाल, देव जैन, हनी जैन और अंकुल पाटोदी (सदस्य एमपीसीए) शामिल हैं।

बड़े ब्रांड्स का मिला सहयोग

इस प्रतिष्ठित लीग को शहर के कई बड़े कॉर्पोरेट और ब्रांड्स का सहयोग मिला है स्पॉन्सरश्रीराजवंश रियल एस्टेट, को-स्पॉन्सर,ओमैक्स और मोयरा सरिया-पाईप्स, प्रेजेंटर: सार्थक सिंगापुर,अन्य सहयोगी में अनंत सेवा न्यास, जैन रियल एस्टेट, सनातन, गंगवाल, पुष्प ब्रांड (स्ट्रीमिंग पार्टनर),और भाईजी कम्प्यूटर्स हैं। युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों ने समाज के सभी स्नेहीजनों और खेल प्रेमियों को इस ‘क्रिकेट महाकुंभ’ में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page