जिओ और जीने दो सूत्र के प्रतिपादक, वर्तमान शांसन नायक, अहिंसा मय विश्वधर्म के प्रवर्तक जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर भगवान महावीर के 2625 वे जन्म कल्याणक पर कुचामन में श्री जैन वीर मंडल के तत्ववाधान में चैत्र सुदी तेरस सोमवार 30 मार्च को भव्य आयोजन किया जाएगा। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…
कुचामनसिटी। जिओ और जीने दो सूत्र के प्रतिपादक, वर्तमान शांसन नायक, अहिंसामय विश्वधर्म के प्रवर्तक जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर भगवान महावीर के 2625 वे जन्म कल्याणक पर कुचामन में श्री जैन वीर मंडल के तत्ववाधान में चैत्र सुदी तेरस सोमवार 30 मार्च को भव्य आयोजन किया जाएगा। सौभागमल गंगवाल और सुभाष पहाडिया ने बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे सभी जिनालयों में अभिषेक, शांतिधारा और भगवान महावीर के पूजा विधान किए जाएंगे। अजमेरी मंदिर के जयकुमार पहाडिया और मनोज पांड्या ने बताया कि प्रातः 9 बजे मंदिर से घटयात्रा जूलूस पलटन गेट, गोल प्याऊ, सब्जी मंडी स्थित महावीर चौक पर पहुंचेगा और यहां झंडारोहण कर बसस्टैंड, अंबेडकर सर्किल, डीडवाना रोरड, अहिंसा सर्किल होते हुए महावीर उद्यान में पांडुक शिला पर श्रीजी का कलशाभिषेक किया जाएगा। शांतिधारा के बाद जुलूस डीडवाना रोड होते हुए आथुना दरवाजा उपासरा गली से धानमंडी मंदिर पहुंचेगा। णमोकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। शाम 4 बजे श्रीजी को रथ में विराजमान कर भव्य रथयात्रा पलटन गेट, आथुना दरवाजा होते हुए धान मंडी के मंदिर में पहुंचेगी और श्रीजी को मंदिर में विराजमान किया जाएगा। शाम को साढ़े सात बजे आरती और सांस्कृतिक प्रोग्राम होंगे।
जन्म कल्याणक के पूर्व दिवस 29 मार्च को जिओ और जीने दो के उद्देश्यों से जैन समाज और सर्व समाज द्वारा मानव सेवार्थ रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 9 से अपरान्ह 3 बजे तक महावीर भवन पुरानी धानमंडी में लगाया जाएगा। देवेंद्र पहाड़िया ने बताया कि शाम 7 बजे अहिंसा सर्किल डीडवाना रोड पर दीप प्रज्वलन कर आरती कर विश्व शांति के लिए णमोकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। सुभाष रावका, अशोक झाझंरी ने बताया कि जुलुस में पुरुष सफेद वस्त्र और महिलाएं केसरिया परिधान पहनकर जुलूस में शामिल होंगे।













Add Comment