समाचार

देश के विभिन्न अंचलों से पधारे भक्तगण : भगवान महावीर का हुआ पंचामृत अभिषेक


 भगवान महावीर जन्मभूमि कुण्डलपुर दिगम्बर जैन समिति, नंद्यावर्त महल तीर्थ पर भगवान महावीर की 2625वीं जन्मजयंती का उत्सव प्रातःकाल झण्डारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। झण्डारोहण करने का शुभ अवसर राजकुमार जैन-चंडीगढ़ को प्राप्त हुआ। पढ़िए विजय कुमार जैन की यह विशेष रिपोर्ट…


कुंडलपुर। भगवान महावीर जन्मभूमि कुण्डलपुर दिगम्बर जैन समिति, नंद्यावर्त महल तीर्थ पर भगवान महावीर की 2625वीं जन्मजयंती का उत्सव प्रातःकाल झण्डारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। झण्डारोहण करने का शुभ अवसर राजकुमार जैन-चंडीगढ़ को प्राप्त हुआ।

शोभायात्रा एवं रथयात्रा

झण्डारोहण के उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर श्रद्धालु भगवान महावीर के अमर संदेशों का जयघोष करते हुए चल रहे थे। श्रावक-श्राविकाएं जैन ध्वज लेकर शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। रथयात्रा नालंदा म्यूजियम तक पहुँची और वहां से पुनः गाजे-बाजे के साथ नंद्यावर्त महल परिसर, कुण्डलपुर तीर्थ में सम्पन्न हुई।

रथयात्रा में प्रमुख भूमिकाएं

रथयात्रा में सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य श्री ऋषभ जैन-दिल्ली को प्राप्त हुआ। धनकुबेर बनने का सौभाग्य श्री विद्युत मोहित जैन-दिल्ली को मिला। सारथी बनने का सौभाग्य श्री रजनीश जैन-शिमला ने प्राप्त किया। दायां चंवर श्री रिया जैन-शिमला एवं बांया चंवर श्री आदेश जैन-शिमला ने किया। भगवान की आरती करने का सौभाग्य भी श्री आदेश जैन-शिमला को प्राप्त हुआ।

पंचामृत अभिषेक एवं मस्तकाभिषेक

रथयात्रा के पश्चात भगवान महावीर की श्वेतवर्णी अवगाहना प्रमाण प्रतिमा का प्रभावनापूर्वक मस्तकाभिषेक सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम कलश करने का सौभाग्य नरेन्द्र बबीता उषा पाटनी-कलकत्ता को प्राप्त हुआ। इसके बाद विभिन्न श्रद्धालुओं ने अलग-अलग द्रव्यों से अभिषेक किया। डॉ. ऋषभ जैन-दिल्ली द्वारा नारियल रस से, सुनील जैन, आर्यन जैन-नोएडा द्वारा इक्षुरस से, राजकुमार जैन-चंडीगढ़ द्वारा अनार रस से, मुकेश जैन-सासाराम द्वारा मौसमी रस से, मयंक जैन-दिल्ली द्वारा संतरा रस से, सन्मत जैन-दिल्ली द्वारा अंगूर रस से, चन्द्रशेखर कासलीवाल-चांदवड़ द्वारा घी से, अतुल जैन-दिल्ली एवं श्री कमल जैन-कलकत्ता द्वारा दही से, प्रमोद कासलीवाल-चांदवड़ द्वारा सर्वोषधि से, चिरंजीलाल कासलीवाल-पटना द्वारा हरिद्रा से, विजय जैन-दिल्ली द्वारा सफेद चंदन से, राजेन्द्र सविता जैन-सतना, विजय अनीता जैन-जयपुर, दिनेश जैन-गाजियाबाद एवं सिद्धार्थ जैन-वीना जैन-गाजियाबाद द्वारा चतुष्कोण कलश से, मुकेश-अनीता जैन-दिल्ली द्वारा केशर से, प्रमोद जैन, सुनीता जैन-जयपुर द्वारा पुष्पवृष्टि एवं आरती, चन्द्रशेखर कासलीवाल-चांदवड़ द्वारा पूर्ण कलश से अभिषेक किया गया।अंत में शांतिधारा करने का सौभाग्य अशोक कविता जैन-कोटा को प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि की उपस्थिति

इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों द्वारा उनका तिलक, शॉल, मुकुट एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा भक्तिनृत्य प्रस्तुत किए गए। भगवान महावीर का पालना झुलाया गया तथा जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर रत्नवृष्टि की गई। मध्यान्ह में कुण्डलपुर महोत्सव-2025 का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। समिति के मंत्री श्री विजय कुमार जैन ने अतिथियों का स्वागत प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

महोत्सव के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें भगवान महावीर के जीवन पर आधारित भजन एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।

देशभर से पहुंचे श्रद्धालु

इस महोत्सव में दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page