समाचार

सरकार से निवेदन : भगवान महावीर जन्मकल्याणक का अवकाश 4 के बजाय 3 अप्रैल को किया जाए


भगवान महावीर जन्मकल्याणक (महावीर जयंती) के अवसर पर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा 4 अप्रैल (चैत्र 14) को घोषित सार्वजनिक अवकाश को चैत्र शुक्ल त्रयोदशी सोमवार, 3 अप्रैल को घोषित करने की मांग की गई है।


इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। 24वें जैन तीर्थंकर भगवान महावीर जन्मकल्याणक (महावीर जयंती) के अवसर पर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा 4 अप्रैल (चैत्र 14) को घोषित सार्वजनिक अवकाश को चैत्र शुक्ल त्रयोदशी सोमवार, 3 अप्रैल को घोषित करना चाहिए। इसके साथ ही ‘महावीर जयंती’ के स्थान पर भगवान महावीर जन्मकल्याणक प्रकाशित किया जाना चाहिए।‌

दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के युवा प्रकोष्ठ प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि महावीर जंयती का अवकाश 3 अप्रैल, सोमवार का किया जाए। कर्नाटक सरकार द्वारा 3 अप्रैल को ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसी तरह गुजरात सरकार ने और राजस्थान ने भी महावीर जन्मकल्याणक प्रकाशित करना आरम्भ कर दिया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page