समाचार

महरौनी में रक्तदान शिविर : महिलाओं ने दिखाई अग्रणी भागीदारी, 30 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह


महरौनी में अखिल भारतीय महिला परिषद एवं ईशानिका मेमोरियल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का प्रेरक संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।


महरौनी। अखिल भारतीय महिला परिषद, सुर सुंदरी इकाई शाखा महरौनी द्वारा ईशानिका मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवा और मानवता का प्रेरक उदाहरण देखने को मिला। शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष पवन मोदी, डॉ. शैलेन्द्र मलैया, राजा चौधरी, नरेंद्र मलैया, अंकित चौधरी, अंकुश कठरया सहित परिषद की पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं।

विशेषज्ञ टीम ने दी सेवाएं

शिविर के सफल संचालन में ईशानिका मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक सौरभ पाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ दीपक मिश्रा, एडवोकेट आशीष जैन, आदर्श जैन तरंग, डॉ. विकास जैन (ब्लड बैंक ऑफिसर), डॉ. अजय चौरसिया (ब्लड बैंक प्रभारी) तथा लैब टेक्नीशियन आशीष आग्नेय ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

रक्तदान करने वालों में रश्मि मलैया, ममता सर्राफ, आरती बुखारिया, राशि सर्राफ, मेघा लौडुआ, नीलम लौडुआ, मंजू पठा, सुभी सिंघई, लवली शास्त्री, सर्वज्ञ गोयल, सौरभ कठरया, अमर कठरया, राजा चौधरी, अभिषेक लौडुआ, सजल लौडुआ, सचिन लौडुआ, युवराज सिंघई, गोविंद नामदेव, अलेक्जेंडर, सपना मलैया, अंजली मिठया, रिमी जैन तथा संगीता खजुरिया सहित अनेक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मानव सेवा का प्रेरक संदेश

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान के समान है। समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया।

सभी का रहा सराहनीय योगदान

शिविर की सफलता में परिषद की संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया, चेयरपर्सन सपना सिंघई, शाखा अध्यक्ष ममता सर्राफ, मीनल, आरती, सुमि सिंघई, लवली शास्त्री, प्रीति स्वामी, प्राची मलैया, सपना मलैया सहित महिला परिषद की सदस्याओं, ईशानिका मेमोरियल फाउंडेशन की टीम एवं सभी स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page