समाचार

चक्रवर्ती भरतजी की महायश गाथा दिग्विजय यात्रा में शामिल हों: भरतस्य भारतम महानाटक का मंचन आज अवश्य देखें


पदमपुरा अतिशय क्षेत्र में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ और आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव में सांस्कृतिक संध्या के तहत 21 फरवरी को रात 8 बजे से चक्रवर्ती भरतजी की महायश गाथा भरतस्य भारतम का नाट्य मंचन किया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। पदमपुरा अतिशय क्षेत्र में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ और आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव में सांस्कृतिक संध्या के तहत 21 फरवरी को रात 8 बजे से चक्रवर्ती भरतजी की महायश गाथा भरतस्य भारतम का नाट्य मंचन किया जाएगा। इसका लाइव प्रसारण रात 8 बजे से पारस चैनल पर किया जा रहा है। नाटक की निर्देशिका साधना मादावत जैन ने बताया कि रंगशाला प्रॉडक्शन इंदौर की यह प्रस्तुति अवश्य देखें। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए पदमपुरा पंच कल्याणक महोत्सव समिति का आभार भी जताया। उन्होंने बताया कि सह निर्देशन हिमांकी जैन का है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page