समाचार

न्यायालय से प्रतिमाएं प्राप्त होने पर जैन समाज में हर्ष : भक्ति भाव से बैंडबाजों के साथ प्रतिमा शोभायात्रा के साथ मंदिर लाए 


बोडीगामा जैन मंदिर से 8 माह पूर्व तीन जैन प्रतिमा सिंहासन छत्र चोरी हो गए थे। वह चोर तीन दिन पूर्व जलदा रोड पर खेत की मेड़ पर रख गए थे। किसान द्वारा समाज को सूचना देने पर प्रतिमा प्राप्त होने पर पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा तीनों प्रतिमाएं कब्जे में ले ली थी। शुक्रवार को न्यायालय द्वारा जैन समाज को सौंप दी गई। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर…


नौगामा। बोडीगामा जैन मंदिर से 8 माह पूर्व तीन जैन प्रतिमा सिंहासन छत्र चोरी हो गए थे। वह चोर तीन दिन पूर्व जलदा रोड पर खेत की मेड़ पर रख गए थे। किसान द्वारा समाज को सूचना देने पर प्रतिमा प्राप्त होने पर पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा तीनों प्रतिमाएं कब्जे में ले ली थी। शुक्रवार को न्यायालय द्वारा जैन समाज को सौंप दी गई। इस अवसर पर थाना कलिंजरा में सीआई योगेंद्र व्यास ने जैन समाज को प्रदान की। इस अवसर पर नौगामा, बॉडीगमा जैन समाज, कलिंजरा समाज द्वारा संपूर्ण पुलिस थाना के पुलिस कर्मियों का समाज ने माला पहनाकर, शॉल उड़ाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सीआई योगेंद्र व्यास ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता है कि आज इस थाने में मेरी प्रथम नियुक्ति के साथ-साथ भगवान के दर्शन हुए और एक अच्छे कार्य के लिए मुझे अवसर मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आप सभी के लिए सहयोग की भावना से कार्य करता है। जब भी कोई ऐसा हमारे योग्य कार्य हो। हमें सूचित करें। इस अवसर पर जैन समाज ने बड़ी प्रसन्नता व्यक्त की एवं बड़े भक्ति भाव से बैंडबाजों के साथ प्रतिमा शोभायात्रा के साथ नौगामा जैन मंदिर लाई गई।

जहां पर बड़े भक्ति भाव से भक्ति की गई। इस अवसर पर एडवोकेट महेंद्र गांधी, वैभव गांधी के अथक प्रयास करने पर समाज ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष विपुल पंचोरी, बोडीगामा जैन समाज अध्यक्ष लक्ष्मीलाल नानावटी, रमणलाल नानावटी, रमेशचंद्र गांधी, सुभाषचंद्र नानावटी, राजेश गांधी आदि ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page