समाचार

मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी का ऋषि तीर्थ डकाचिया में भव्य मंगल प्रवेश : संयम , आत्मकल्याण, शक्ति , वैभव , भव्यता से पूर्ण मंगल प्रवेश पर हुई चर्चा


निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागरजी महाराज का मंगलवार को डकाचिया स्थित ऋषि तीर्थ , एम एस जे फार्म हाउस पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आप अभी वहीं विराजमान हैं। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी सतीश जैन की यह खबर…


इंदौर। निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागरजी महाराज का मंगलवार को डकाचिया स्थित ऋषि तीर्थ , एम एस जे फार्म हाउस पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आप अभी वहीं विराजमान हैं। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि रास्ते भर श्रद्धालुओं ने मुनि श्री के पाद प्रक्षालन किए और आरती उतारी।

इन्होंने लिया आशीर्वाद

ऋषि तीर्थ पहुंचने पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, कार्याध्यक्ष सौरभ पाटोदी , महामंत्री देवेन्द्र सोगानी , कोषाध्यक्ष पिंकेश टोंग्या , वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषभ पाटनी , संगठन महामंत्री जैनेश झांझरी सहित पदाधिकारियों ,समाज श्रेष्ठियों ने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया और चातुर्मास संबंधित चर्चा कर भव्य , आध्यात्मिक, धार्मिक,साधना ,तप , तपस्या ,धर्म चिंतन, स्वाध्याय, संयम , आत्मकल्याण, शक्ति , वैभव , भव्यता से पूर्ण मंगल प्रवेश पर चर्चा की ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page