समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जैन एम्बुलेंस सेवा समिति और जैन बैंकर्स फोरम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जैन एम्बुलेंस सेवा समिति और जैन बैंकर्स फोरम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्टेशन रोड स्थित ‘श्री दिगंबर जैन अभिनन्दनोदय तीर्थ’ में संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
स्मृति में सेवा का संकल्प
यह शिविर स्व. अशोक जैन, स्व. उषाकांता जैन एवं स्व. आकाश जैन (अशोक मेडिकल्स) की पंचम पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर परिजनों और समिति के सदस्यों ने मानव सेवा को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए चिकित्सा शिविर का आगाज़ किया।
जांच और परामर्श
शिविर के दौरान आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की मदद से लगभग 150 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई। मुख्य रूप से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और यूरिक एसिड जैसे परीक्षण किए गए, जो आज की जीवनशैली में बढ़ती बीमारियों की पहचान के लिए बेहद जरूरी हैं। शिविर में आए नागरिकों को विशेषज्ञों द्वारा खान-पान और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के सुझाव भी दिए गए।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन टडैया और महामंत्री आकाश जैन (भारत गैस) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही महेन्द्र सराफ वैद्य, अंकित जैन, सौरभ जैन, कुमार नुना, निखिलेश चौधरी, प्रकाश जैन, सुमित जैन, डॉ. दीपक जैन, अभय जैन, विवेक गदयाना, एड. अम्बर जैन और संजीव जैन ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। जैन बैंकर्स फोरम की ओर से सनत जैन खजुरिया, राजकुमार सराफ, रमेश जैन गदियाना, महिपाल जैन, अशोक जैन, सुरेंद्र सिंघई, मयंक जैन और सर्वज्ञ जैन मौजूद रहे। वहीं, लाल पैथोलॉजी लैब की टीम से मनीष पटवारी, महेन्द्र कुशवाहा, अमित रैकवार, आरती पाल सहित अन्य तकनीकी सहायकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया। इस सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय निवासियों ने जैन एम्बुलेंस समिति और बैंकर्स फोरम के इस सेवाभावी प्रयास की सराहना की है।













Add Comment