समाचार

दद्दू ने किए आचार्य समय सागर जी के दर्शन एवं चरण वंदना : आशीर्वाद लेकर धर्म प्रभावना का लिया संकल्प


धर्म समाज प्रचारक एवं दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने इटारसी के समीप आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के दर्शन कर चरण वंदना की तथा उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।


इटारसी। धर्म समाज प्रचारक एवं दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने मध्यान्ह में इटारसी के समीप श्रमण संस्कृति के महाश्रमण आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के दर्शन कर चरण वंदना की तथा उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

धर्मगुरु का मिला सान्निध्य

राजेश जैन दद्दू ने आचार्य श्री के श्रीचरणों में विनम्र वंदना कर धर्म प्रभावना एवं समाजहित के कार्यों के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए कहा कि संतों का सान्निध्य आत्मिक उन्नति और जीवन को सही दिशा प्रदान करता है।

गणमान्यजनों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि द्वय चंद्रसेन जैन एवं अजय जैन ‘अहिंसा’, कुंडलपुर तीर्थ के महामंत्री ऋषभ जैन, धन्नू शिखर बड़कुल, नितिन जैन तथा पत्रकार मनोज जैन सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

धर्म प्रभावना का संदेश

आचार्य श्री के दर्शन एवं आशीर्वाद से उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म, संयम, सदाचार एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

आगामी गतिविधियां

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि संतों के सान्निध्य से समाज में आध्यात्मिक जागरण और धर्म प्रभावना के कार्यों को निरंतर गति मिल रही है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page