समाचार

हमारा कर्तव्य है मां जिनवाणी को सहेजकर रखना श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में महिलाओं ने की साफ- सफाई 


अम्बाह आदिनाथ महिला मंडल ने श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में महिलाओं ने साफ- सफाई की एवं फटे हुए शास्त्रों को सुधारा एवं यथा स्थान पर विराजमान किया।महिला मंडल अध्यक्ष बबिता जैन ने बताया है कि जिस प्रकार हम अपने घर की दीवारों पर लगे मकड़ी के जाले एवं जमीन पर फिनायल का पौछा लगाते है। ठीक उसी तरह से हमें मंदिरों में साफ-सफाई करनी चाहिए। पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट ……


मुरैना।अम्बाह आदिनाथ महिला मंडल ने श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में महिलाओं ने साफ- सफाई की एवं फटे हुए शास्त्रों को सुधारा एवं यथा स्थान पर विराजमान किया।महिला मंडल अध्यक्ष बबिता जैन ने बताया है कि जिस प्रकार हम अपने घर की दीवारों पर लगे मकड़ी के जाले एवं जमीन पर फिनायल का पौछा लगाते है। ठीक उसी तरह से हमें मंदिरों में साफ-सफाई करनी चाहिए। क्योंकि हमारे जिनेन्द्र प्रभु का घर है और कहा कि हम जैसे अपनी सांसों को सही से देख भाल करते हैं ठीक उसी तरह हमें जिनवाणी मां की भी देखभाल करनी चाहिए ।

हमें जिनवाणी मां को मोड़ कर नहीं पढ़ना चाहिए, जिनवाणी मां को मोड़कर पढ़ने से पाप का बंद होता है।जिनवाणी को इतनी हिफाज़त से रखो कि उसके पेज न निकलें। आप लोग जिनवाणी में पूजा की डब्बी रख लेते हैं, माला रख देते हैं, पैसे रख देते हैं, यहाँ-वहाँ रख देते हो जिससे उसकी बाइंडिंग लुज (ढीली) हो जाती है, तो उसके पेज निकलते हैं। जिनवाणी को मोड़कर नहीं, सीधे पढ़ना चाहिए

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page