समाचार

एक मई से शुरू होगा पंचकल्याणक : प्रमुख पात्रों का हुआ सकलीकरण


आगामी एक मई से प्रारंभ होने वाले 1008 श्री महावीर जिनालय सर्व ऋतु विलास,1008 श्री ऋषभदेव पंचकल्याणक एवं रजत मान स्तंभ प्रतिष्ठा के लिए सौभाग्यशाली चयनित पात्रों ने सर्वप्रथम श्रीजी के दर्शन कर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। पढ़िए ये रिपोर्ट…


उदयपुर। आगामी एक मई से प्रारंभ होने वाले 1008 श्री महावीर जिनालय सर्व ऋतु विलास,1008 श्री ऋषभदेव पंचकल्याणक एवं रजत मान स्तंभ प्रतिष्ठा के लिए सौभाग्यशाली चयनित पात्रों ने सर्वप्रथम श्रीजी के दर्शन कर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रमुख पात्र विमला श्रीपाल धर्मावत माता- पिता, रतन देवी-मांगीलाल सौधर्म इंद्र , लता-सुशील धनपतिकुबेर, विमला-राजेश बी शाह महायज्ञ नायक बनेंगे।

इसके अलावा भरत चक्रवर्ती ईशान, सनत, माहेंद्र, ब्रहमोत्तर, लांतव, शुक्र, महाशुक्र सतार, कापिष्ट, आनत, प्राणआरण, अच्युत तथा पतिंद्र इंद्र-इंद्राणियों तथा अन्य पात्रों का मंत्रोच्चार विधान अनुसार सरलीकरण कार्य कलाई में सूत्र के माध्यम से संहिता सूरी पंडित हंसमुख शास्त्री, धरियावद द्वारा कराया गया।

इस मांगलिक कार्य के अवसर पर आयोजन समिति के अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। एक मई से 5 मई तक पंच कल्याणक के धार्मिक कार्यक्रम राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल परिसर में होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page