श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन जिनालय,सैटेलाईट जंक्शन इंदौर में समस्त सेटेलाइट जैन समाज के उपस्थित समाजजनों की ओर से सेटेलाइट समाज के गौरव प्रेमचंद जैन भावी दीक्षार्थी (दीक्षा 23 अप्रैल) का पुरुष वर्ग ने सम्मान,बहुमान किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन जिनालय,सैटेलाईट जंक्शन इंदौर में समस्त सेटेलाइट जैन समाज के उपस्थित समाजजनों की ओर से सेटेलाइट समाज के गौरव प्रेमचंद जैन भावी दीक्षार्थी (दीक्षा 23 अप्रैल) का पुरुष वर्ग ने सम्मान,बहुमान किया। माता,बहनों ने गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। जिनालय के महेन्द्र जैन ने बताया कि आज भावी दीक्षार्थी प्रेमचंद जैन प्रात: काल मूलवेदी अभिषेक के समय जिनालय पधारे। उन्होने मूलनायक अतिशयकारी 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ जी भगवान सहित समस्त समवशरण के दर्शन कर श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा की क्रियाएं समस्त सेटेलाइट समाज के समक्ष सानंद संपन्न की। समाजजनो ने दीक्षार्थी प्रेमचंद जैन के परिवार व उनके सेटेलाइट जिनालय और समाज को दिये अमूल्य योगदान पर अपने विचार रखकर पुण्य पुरुषार्थ की सराहना की।
समाजजनों ने एक स्वर मे सेटेलाइट समाज को गौरव दिलाने के लिए दीक्षार्थी श्री प्रेमचंद और परिवार के त्याग,भाव व पुण्य की अनुमोदना की। आगामी 23 अप्रैल को भावी दीक्षार्थी प्रेमचंद जैन बाराबंकी उप्र जैनाचार्य श्री भद्रबाहु सागर जी महाराज के करकमलो से जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण कर मोक्षमार्ग में आगे बढेंगे। दीक्षा के समाचार से सेटेलाइट जैन समाज सहित सम्पूर्ण इन्दौर जैन समाज अपार हर्ष बना हुआ है।













Add Comment