समाचार

आर्यिका श्री पूर्णमति जी को राजकीय अतिथि का सम्मान: राज्य सभा सांसद नवीन जैन ने लिखा था सीएम को पत्र


उत्तर प्रदेश सरकार ने आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री पूर्णमति जी माताजी को मथुरा चौरासी में प्रवेश पर राजकीय अतिथि सम्मान से अलंकृत किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यसभा सांसद नवीन जैन का सभी गुरु और गुरु मां भक्तों ने आभार जताया है। पढ़िए सन्मति जैन काका की यह खबर…


मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार ने आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री पूर्णमति जी माताजी को मथुरा चौरासी में प्रवेश पर राजकीय अतिथि सम्मान से अलंकृत किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यसभा सांसद नवीन जैन का सभी गुरु और गुरु मां भक्तों ने आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सभा सांसद नवीन जैन ने विगत दिनों उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मथुरा प्रवेश पर माताजी को राजकीय अतिथि के सम्मान से नवाजने की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि दिगंबर जैन संप्रदाय के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज शिष्या आर्यिका पूर्णमति माताजी वर्तमान में कठिन साधना में लीन रहती हैं। माताजी का पहली बार उत्तर प्रदेश में आगमन हुआ है। उन्होंने मंगलवार को मथुरा में मंगल प्रवेश किया है। आर्यिका पूर्णमति माताजी संयम के 36 वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों में लगभग 76 हजार किमी से भी अधिक विहार कर चुकी हैं। वे एक समय आहार ग्र्र्रहण करती हैं। निरंतर जन-जन को चेतना प्रदान कर रही हैं। वे सर्वधर्म समभाव को दृढ़ करते हुए कमजोर वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयासरत हैं। सांसद जैन ने बताया कि राष्ट्रीय कारागारों में कैदियों को भी जीवन बोध कराया है।

उन्होंने मप्र, महाराष्ट्र, गुजरात में निवास करने वाले 5 लाख से भी अधिक अजैन परिवारों को शाकाहारी बना चुकी हैं। वे वेदों में लिखित सिद्धांतों का प्रचार-प्रचार करने में भरोसा रखती हैं और वैज्ञानिक तथा तकनीकी भाषा के माध्यम से धर्म प्रचार कर रही हैं। राज्य सभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि उन्हें राजकीय अतिथि का सम्मान मिले। ऐसी आशा की जाती है। इस पत्र के बाद मुख्यमंत्री ने आर्यिका पूर्णमति माताजी को राजकीय अतिथि का दर्जा प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि माताजी मंगलवार को मथुरा चौरासी पहुंची। 4मई को वृंदावन, 5मई को छटीकरा, 6मई को कोसी तथा 8 मई को यूपी बार्डर पर विहार कर पहुंचेंगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page