समाचार

असिस्टेंट कमिश्नर बनी हिमांशी जैन का सम्मान : उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बुके व स्मृति चिन्ह किया भेंट


हाल ही में घोषित हुए यूपीपीसीएस परीक्षा के परिणाम में 154 वीं रेंक से असिस्टेंट कमिश्नर(कॉमर्शियल टेक्स)के पद पर चयनित हुई कस्बा मड़ावरा की हिमांशी जैन का दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा व उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल इकाई मड़ावरा द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। मड़ावरा से पढ़िए, यह खबर…


मड़ावरा(ललितपुर)। हाल ही में घोषित हुए यूपीपीसीएस परीक्षा के परिणाम में 154 वीं रेंक से असिस्टेंट कमिश्नर(कॉमर्शियल टेक्स)के पद पर चयनित हुई कस्बा मड़ावरा की हिमांशी जैन का दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा व उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल इकाई मड़ावरा द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि बहन हिमांशी जैन व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उसके पिता स्व.सुनील जैन जो कि व्यापार मंडल मड़ावरा के सदस्य थे। किराना की दुकान संचालित कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उनकी मृत्यु कोरोना काल के दौरान हो जाने से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया था किंतु उनकी पत्नी ममता जैन ने स्वयं परिवार की जिम्मेदारी उठाते हुए उक्त किराने की दुकान को संभाला और अपने 4 बच्चों जिनमें तीन पुत्रियां व सबसे छोटे पुत्र का भविष्य बनाने की जद्दोजहद में जुटी रहीं। उनके इस परिश्रम व सपने को साकार रूप देने का कार्य उनकी सबसे बड़ी सुपुत्री हिमांशी जैन ने किया। जिसने घर के हालातों व जिम्मेदारियों के बाबजूद अपने आप को मजबूत बनाकर दिल्ली में रहकर पढ़ाई की व प्रयागराज में आयोजित हुई। यूपीपीसीएस की परीक्षा में 154 वीं रेंक के साथ असिस्टेंट कमिश्नर(कॉमर्शियल टेक्स)के पद पर चयनित हुई। हिमांशी जैन के असिस्टेंट कमिश्नर बनने के उपरांत प्रथम बार ग्रह नगर आगमन पर दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा,उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं सामाजिक  संस्थाओं व ग्राम बासियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान सकल दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा से डॉ.विरधी चंद्र जैन, डॉ.राकेश जैन,डॉ. शिखर चंद्र जैन, नीलेश दुकानवाले, राजू सौंरया, मुकेश मामा, राजू सेठी,अजित स्टील तो वहीं व्यापार मंडल मड़ावरा के अध्यक्ष संजय खन्ना, महामंत्री प्रियंक सर्राफ़, उपाध्यक्ष अजमेरी खान, गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जैन,राजू सिलोनियाँ, सुमत मोदी,शेर सिंह राजा,सुलभ सिंघई,अंकुर जैन,सोनू भीकमपुर,सूरज चौधरी,संतोष नायक आदि उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page