समाचार

गुरु भक्ति से जीवन बनता है मोती-विज्ञाश्री माताजी : गुरु भक्ति से जीवन बनता है मोती-विज्ञाश्री माताजी : गणाचार्य विराग सागर जी महाराज का 64 वां अवतरण दिवस 2 मई को मनाया जाएगा


श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर देवली में गणिनी आर्यिका 105 विज्ञाश्री माताजी के ससंघ सान्निध्य में 2 मई को श्री जिनसहस्त्रनाम महामंडल विधान एवं शाम 6.30 बजे से णमोकार दीप अर्चना का कार्यक्रम किया जाएगा। देवली से पढ़िए, यह खबर…


देवली। श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर देवली में गणिनी आर्यिका 105 विज्ञाश्री माताजी के ससंघ सान्निध्य में 2 मई को श्री जिनसहस्त्रनाम महामंडल विधान एवं शाम 6.30 बजे से णमोकार दीप अर्चना का कार्यक्रम किया जाएगा। प्रतीक जैन सेठी ने बताया कि 3 मई को प्रातः 6 बजे से अभिषेक शांतिधारा के बाद मंगलाचरण दीप अर्चना गुरु पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा। आप सभी से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। प्रचारक विमल जौंला एवं प्रतीक जैन सेठी ने बताया कि प्रवचन में श्रद्धालुओं को संबोधन देते हुए गुरुमाँ ने कहा कि भक्ति रूपी सोपान ही मुक्ति रूपी मंजिल तक पहुंचाती है। गुरु भक्ति से अज्ञानी भी ज्ञानी बन जाता है, पामर भी परमात्मा बन जाता है। जैसे पानी की बूंद का कोई मूल्य नहीं लेकिन, सीप की शरण में वह मोती बनते हुए अनमोल हो जाती है। वैसे ही संसार में पतित जीव गुरु शरण स्वीकारता है तो गुरु के अनंत उपकार उसके जीवन को, उसकी आत्मा को मोती सा अनमोल बना देते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page