ग्राम तारपोह में दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा समारोह पूज्य गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के शिष्य जनसंत उपाध्याय श्री विरंजन सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। पढ़िए रत्नेश जैन रागी की रिपोर्ट…
शाहगढ़। निकटवर्ती ग्राम तारपोह में दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा समारोह पूज्य गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के शिष्य जनसंत उपाध्याय श्री विरंजन सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया।
राहुल जैन बीला ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में नवीन वेदिका की प्रतिष्ठा कर श्रीजी को विराजमान किया गया। इस मौके पर घटयात्रा, वेदी शुद्धि, यागमण्डल विधान, श्रीजी की शोभायात्रा विमानोत्सव किया गया।
कार्यक्रम में पूज्य गुरुदेव उपाध्यायश्री के मंगल प्रवचनों का लाभ प्राप्त हुआ।













Add Comment