समाचार

छीपीटोला जैन मंदिर में समारोह : गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी ससंघ का प्रथम बार हुआ मंगल प्रवेश


गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी ससंघ का प्रथम बार 26 मार्च को प्रात:काल की बेला में छीपीटोला के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर में भव्य शोभायात्रा के साथ मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने गुरु मां का जगह-जगह पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की। पढ़िए शुभम जैन की विशेष रिपोर्ट…


आगरा। समाधिस्थ आचार्य श्री ज्ञानसागर जी की अन्तिम दीक्षित शिष्या गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी ससंघ का प्रथम बार 26 मार्च को प्रात:काल की बेला में छीपीटोला के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर में भव्य शोभायात्रा के साथ मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने गुरु मां का जगह-जगह पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की। इस दौरान छीपीटोला महिला मण्डल हाथों में केसरिया ध्वज एवं सिर पर मंगल कलश रखकर गुरुमां की भव्य अगवानी को लेकर उत्साहित दिख रहा था। मंगल प्रवेश के उपरांत आर्यिका संघ ने मन्दिर जी में विराजमान अतिप्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन किए।

इसके बाद आर्यिका संघ बैंड बाजों के साथ निर्मल सेवा सदन में पहुंचा, जहां छीपीटोला सकल जैन समाज की ओर से गुरुमां का पाद प्रक्षालन किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर जैन समाज एवं आगरा जैन समाज ने गुरुमां के चरणों में श्रीफल एव शास्त्र भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही छीपीटोला जैन समाज ने सभी अतिथियों का चंदन लगाकर एवं दुपटा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी ससंघ के मंगल सानिध्य में आगामी तीन अप्रैल को छीपीटोला में श्री भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर भव्य रथयात्रा का आयोजन होगा। इस अवसर पर दिलीप जैन, मुरारीलाल जैन, प्रवेश जैन, सत्येन्द्र जैन प्रवक्ता, अभिषेक जैन, चन्दमोहन जैन, दीपक जैन, रविंद्र जैन, मनोज जैन, प्रवीन जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, दिलीप जैन, छीपीटोला सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page