समाचार

सहजानंद वर्णी जन्मभूमि स्मारक का हुआ शिलान्यास : ग्रामीण लोगों ने की आचार्य श्री की भव्य अगवानी


आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में,सहजानंद वर्णी जन्मभूमि स्मारक का शिलान्यास कार्यक्रम ग्राम दुमादुम पृथ्वीपुर में संपन्न हुआ। पृथ्वीपुर से पढ़िए, यह खबर…


 पृथ्वीपुर। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ मंगल सान्निध्य में,सहजानंद वर्णी जन्मभूमि स्मारक का शिलान्यास कार्यक्रम ग्राम दुमादुम पृथ्वीपुर में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सुबह पृथ्वीपुर से दुमदुमा के लिए आचार्य श्री का गमन हुआ और अगवानी दुमदुमा में हजारों धर्म प्रेमी जन के साथ ग्रामीण जन समुदाय ने भी कलश लेकर घर के द्वार पर रंगोली एवं पाद प्रक्षालन के साथ आचार्य श्री की अगवानी की। कई वर्ष बाद इस ग्राम में ऐसा भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन देश के ख्याति प्राप्त विद्वान डॉ.श्रेयांस जैन बड़ौत के निर्देशन में हुआ। सर्वप्रथम जन्मभूमि स्मारक शिलान्यास, वर्णी बाल संस्कार केंद्र,वर्णी आरोग्य केंद्र का शुभारंभ किया गया।

बच्चों को टी-शर्ट, कॉपी एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में वर्णी विकास सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत जैन सीकर, निर्देशक कडोरीलाल बंडा की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतिष्ठाचार्य कमल कुमार कमलांकुर भोपाल द्वारा विधि- विधान पूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में दिल्ली, अहमदाबाद,भोपाल,बड़ौत, राजस्थान, सागर, भोपाल के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। वर्णी संदेश समाचार पत्र का विमोचन किया गया। दिगंबर जैन समाज दुमदुमा,पृथ्वीपुर ने आंगतुक अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। प्रशासनिक सहयोगी डिप्टी कलेक्टर विनीता जैन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पीएससी में चयनित आईपीएस अभिजीत जैन का सम्मान किया गया। शिलान्यास परिवार विमलचंद,सुमत कुमार परिवार अहमदाबाद एवं जिनेंद्र कुमार, सेतुलाल जैन, प्रवीणकुमार जैन परिवार, अहमदाबाद, गुजरात, आरोग्यधाम पुण्यार्जक परिवार डॉ. श्रेयांस कुमार जैन,आलोक जैन बड़ौत एवं नरेंद्र कुमार दयाचंद्र जैन और संजीव कुमार जयकुमार जैन अहमदाबाद का स्मारक निर्माण सहयोगी परिवार रहे।

कार्यक्रम में आचार्य श्री ने कहा कि सहजानंद वर्णी की जन्मस्थली इसलिए महान है कि उनके द्वारा 500 से ज्यादा जैन ग्रथों की रचना की गई और आज देश भर में इन ग्रंथो के माध्यम से धर्म की प्रभावना निरंतर चल रही हैं अगर समाज के लोग उनकी कृतियों का संवर्धन संरक्षण कर सकें तो इससे महत्वपूर्ण कार्य कोई नहीं है,कार्यक्रम में मुकेश जैन, पंकज जैन, नवीन जैन,देवेंद्र जैन मुकेश जैन पृथ्वीपुर के साथ दुमदुमा, पृथ्वीपुर समाज एवं ग्रामीण समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page