समाचार

श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ में चढ़ाई ध्वजा: शिखर पर ध्वज चढ़ाने के बाद हुआ सत्तर भेदी पूजन


तिलकनगर स्थित श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ में सोमवार को ध्वजा महोत्सव मनाया गया। आयोजन श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ न्यास एवं श्री संघ श्री धर्म तिलक चातुर्मास समिति तिलक नगर के तत्वावधान में हुआ। इंदौर से पढ़िए, साभार संकलित यह खबर…


इंदौर। तिलकनगर स्थित श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ में सोमवार को ध्वजा महोत्सव मनाया गया। आयोजन श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ न्यास एवं श्री संघ श्री धर्म तिलक चातुर्मास समिति तिलक नगर के तत्वावधान में हुआ। श्रद्धालुओं ने तिलकेश्वर दादा की आराधना का पुण्य लिया। ट्रस्ट के दिलीप शाह ने बताया कि आचार्य श्री नयचंद्र सागर सूरीश्वर, साधवी हेमप्रज्ञा श्रीजी, अर्चना श्रीजी, रश्मिरेखा श्रीजी और चारित्रकला श्रीजी के सान्निध्य में हुए इस आयोजन की प्रेरणा पन्यास प्रवर राजरत्न विजय महाराज से प्राप्त हुई। समाजसेवी नवीन गोधा और अरविंद जैन इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे।

सुबह सत्तरभेदी पूजन किया गया। जिसे दर्शन जी उन्हेलवासी ने विधिपूर्वक करवकककाया। 10 बजे ध्वजारोहण किया गया। जैसे ही दादा की ध्वजा मंदिर पर लहराई, जयघोष गूंज उठा। इसके बाद स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। एक दिन पूर्व भक्तिमय संध्या हुई। इसमें चिराग श्रीमाल ने स्वर लहरियां बिखेरी। स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी राजेंद्र सुधा, चेतन चहेती कोठारी थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page