समाचार सम्मेदशिखर

सम्मेद शिखर पर विश्व जैन संगठन का आह्वान: फैसले से उपजी भ्रांतियों को खत्म करने जारी करें बयान

विश्व जैन संगठन चाहता है कि समस्त शीर्ष जैन संस्थाएं श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता और संरक्षण के विषय में कल 5 जनवरी 2023 को केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा जैन समाज की बुलाई बैठक, मांगो को सुनने के बाद

केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा सांय 5 बजे जारी निर्देश और झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा जारी पत्र के संदर्भ में समस्त जैन समाज के नाम अतिशीघ्र एक पत्र जारी करें ताकि समाज में व्याप्त भ्रान्तियों पर विराम लगे और समाज की मांग पूरी न होने की दशा में आंदोलन को स्थगित करने की अपेक्षा शेष मांगो के साथ आगे बढ़ाया जा सके ।

विश्व जैन संगठन ने सभी राज्यों के आयोगो में जैन प्रतिनिधियों और प्रमुख संस्थाओ के पदाधिकारियों व सदस्यों से विनती की है कि वे संस्था के मुख्य पदाधिकारियों तक यह संदेश प्रेषित करें ताकि समाज उनके विचारों से अवगत हो सके ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page