समाचार

शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में दिखा महिलाओं में उत्साह : संगठन की एकता और कार्यशैली पर दिया जोर 


शहर के व्यापार मंडल धर्मशाला में सोमवार को जैन मिलन महिला चंदना, जैन मिलन महावीर और जैन मिलन बालिका का संयुक्त शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया। इसमें संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। शहर के व्यापार मंडल धर्मशाला में सोमवार को जैन मिलन महिला चंदना, जैन मिलन महावीर और जैन मिलन बालिका का संयुक्त शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया। इसमें संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रचार अध्यक्ष अतिवीर राजेश जैन बंटी, अति विशिष्ट अतिथि राजीव जैन एडवोकेट, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री शपथवीर अधिकारी वीरांगना अनीता जैन, वीर कमलेश जैन क्षेत्रीय मंत्री, विशिष्ट अतिथि सुनील जैन, प्रीति जैन आभा जैन, राखी जैन, बालिका संयोजक रूबी जैन, दीप प्रज्वलनकर्ता मंजू नीरज जैन मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समिति की वीरांगना नीतू जैन पहाड़िया ने की। सर्वप्रथम चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। महावीर प्रार्थना एवं मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम हुआ। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संगठन की एकता और कार्य शैली पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश जैन बंटी ने कहा कि समाज की उन्नत के लिए संस्थाओं को संगठित होना बहुत जरूरी है।

आज हमें इस बात की खुशी है कि भिंड की जय माल की सभी शाखाएं एक होकर सामाजिक कार्य कर रही हैं। आज संगठन किसी परिचय का मोहताज नहीं है। कार्यक्रम में जैन मिलन महिला चंदना अध्यक्ष वीरांगना सुनीता जैन, मंत्री वीरांगना अलका जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना रूबी जैन, जैन मिलन महावीर के अध्यक्ष धर्मेंद्र पहाड़िया, मंत्री रोहित जैन, कोषाध्यक्ष राजीव जैन, एवं बालिका चंदना अध्यक्ष आस्था जैन, मंत्री दीपाली जैन, को क्रमश वीरांगना अनीता जैन, वीर कमलेश जैन, वीरांगना रूबी जैन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। संचालन वीर धर्मेंद्र पहाड़िया ने किया। कार्यक्रम में जैन समाज प्रवक्ता सोनल जैन पत्रकार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जैन मिलन भिंड जिले की सभी शाखाएं राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page