निःशुल्क सकोरे वितरण अभियान के द्वितीय चरण में इंदौर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के चार मंदिरों में समाजजनों एवं परिवारों को निःशुल्क सकोरे वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों एवं जीवों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। संगठन के संस्थापक संदीप-शीतल पहाड़िया के मार्गदर्शन में निःशुल्क सकोरे वितरण अभियान के द्वितीय चरण में इंदौर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के चार मंदिरों में समाजजनों एवं परिवारों को निःशुल्क सकोरे वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों एवं जीवों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना है। राष्ट्रीय खंडेलवाल सरावगी दिगम्बर जैन महिला संगठन की मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि सर्वप्रथम नेमीनगर जैन कॉलोनी में आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज, 13 मुनिराज एवं आर्यिका माताजी के सानिध्य में सकोरे वितरण किया गया। आचार्य श्री ने अपने प्रवचनों में महिला संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जैन धर्म में सभी जीवों की रक्षा और जीवदया का विशेष महत्व है। इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से पुण्य संचय होता है। जैन कॉलोनी मंदिर में अध्यक्ष ज्योति सेठी, दक्षिण क्षेत्र की अध्यक्ष दीपिका गंगवाल एवं संयोजिकागण किरण कासलीवाल, सोनल पहाड़िया, मोनिका जैन, कविता काला, राजुल जैन, जूली बज, किरण बड़जात्या, कल्पना बाकलीवाल, अनीता झांझरी, शीलू पाटनी, सारिका कासलीवाल एवं रेणु जैन के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। समाज अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, महामंत्री गिरीश पाटोदी, दिनेश सेठी एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने अपने घरों में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प लिया। राजेंद्र नगर स्थित मंदिर परिसर में भी समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया। संयोजिकागण मीना कैलाश पाटनी, रजनी मुकेश पाटनी, दीपक-ममता पाटनी, मनाली देवेश पाटनी एवं रश्मि सुनील जैन ने जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए समाज के घर-घर तक निःशुल्क सकोरे पहुंचाए तथा जीवदया के लिए प्रेरित किया।
राजमोहल्ला दिगम्बर जैन मंदिर में संयोजिकागण शशि प्रभा बाकलीवाल, सुनीता सेठी, ऊषा बाकलीवाल, सरिता काला एवं साधना सेठी ने शहर में हरियाली और खुले स्थानों की कमी को देखते हुए समाजजनों एवं आसपास के परिवारों को सकोरे वितरित किए तथा 10 से 15 फीट तक बढ़ने वाले पौधे लगाने का अनुरोध भी किया। एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड, ओम विहार कॉलोनी मंदिर में भी सकोरे वितरण किया गया। इस अवसर पर पंकज काला, सतीश कासलीवाल, राकेश , मुकेश, तपन एवं स्नेहलता पहाड़िया का विशेष सहयोग रहा। संयोजिकागण रश्मि पाटोदी, प्रीति बड़जात्या, नीलम टोंग्या, ममता अजमेरा, सोनू जैन, ज्योति पंकज काला, प्रिया बड़जात्या, प्रियंका गदिया, शिल्पा जैन, किरण काला एवं मिनल अजमेरा ने समाजजनों को जागरूक करते हुए घरों एवं मंदिरों में सकोरे रखवाए। मंदिर प्रांगण में पालतू पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था की गई। पश्चिम क्षेत्र की अध्यक्ष प्रियंका डोसी, संगठन की महासचिव नमिता कासलीवाल, सचिव श्वेता काला एवं मोनिका अजमेरा ने चारों मंदिरों की संयोजक टीम का आभार जताकर सभी के पुण्य कार्यों की अनुमोदना की।













Add Comment