समाचार

बाकलीवाल और आनंद भी होंगे सम्मानित : दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर करेगा प्रतिभाओं का सम्मान


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर द्वारा रविवार, दिनांक 22 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे होटल ऑरेंज पैराडाइज में एक बैठक आयोजित की जाएगी। पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर द्वारा रविवार, दिनांक 22 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे होटल ऑरेंज पैराडाइज में एक बैठक आयोजित की जाएगी। ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन एवं सचिव संतोष जैन ने बताया कि इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के दोनों अध्यक्ष विनयबाकलीवाल एवं आनंद गोधा का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्षों का सम्मान श्रीफल, पगड़ी, दुपट्टा एवं माला पहनाकर किया जाएगा, जबकि मेधावी प्रतिभाओं को पचरंगी दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page