भगवान महावीर के शासन में प्राचीन ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत मंत्रों से युक्त यह मांगलिक सभी के कल्याण के लिए है। इसके श्रवण से आदि, व्याधि और उपाधि आदि समस्त तकलीफ दूर होती है। आप यह मांगलिक भक्ति भाव एवं श्रद्धापूर्वक सुने ताकि, आपके जीवन में सुख समृद्धि हो। यह प्रबोधन आचार्य श्री नवरत्नसागर सूरीश्वर जी मसा के शिष्य युवाचार्य विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी मसा ने माह में एक दिन होने वाली महा मांगलिक के पूर्व दिए। बदनावर से पढ़िए, यह खबर…
बदनावर। भगवान महावीर के शासन में प्राचीन ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत मंत्रों से युक्त यह मांगलिक सभी के कल्याण के लिए है। इसके श्रवण से आदि, व्याधि और उपाधि आदि समस्त तकलीफ दूर होती है। आप यह मांगलिक भक्ति भाव एवं श्रद्धापूर्वक सुने ताकि, आपके जीवन में सुख समृद्धि हो। यह प्रबोधन आचार्य श्री नवरत्नसागर सूरीश्वर जी मसा के शिष्य युवाचार्य विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी मसा ने माह में एक दिन होने वाली महा मांगलिक के पूर्व दिए। प्रवचन के बाद आपने ओंकार नाद एवं नवकार मंत्र से प्रारंभ की। इसके बाद वज्र पंजर स्तोत्र द्वारा सुरक्षा कवच एवं शुद्ध करवाई गई। विभिन्न प्राचीन ग्रंथों के बीज मंत्र एवं मूल मंत्र उवसगरम, बड़ी शांति, कल्याण कंडम, शांतिकरम आदि कई स्तोत्र के साथ लगातार 2 घंटे तक श्रद्धालुओं को सुनाई गई। श्रद्धालुओं ने भी पूरे शांति भाव एवं तन्मयता के साथ मांगलिक श्रवण की। महामांगलिक के बाद अपने-अपने उद्बोधन में अमित जैन विकी एवं परिवार की अनुमोदना करते हुए कहा कि यह मांगलिक मेरे लिए ऐतिहासिक है। इतनी बड़ी संख्या में श्रोता एवं इतनी सुंदर व्यवस्था आज तक किसी भी मांगलिक में नहीं देखी। एक विशेषता और रही कि इस मांगलिक में सभी समाज के सदस्य सभी राजनीतिक दलों के नेता एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे। रविार को सुबह से ही महा मांगगलिक स्थल यश कॉलेज परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमर पड़ा। चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। सभी और उत्साह का वातावरण था। आयोजक द्वारा भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। प्रवचन स्थल पर बनाया गया विशाल पांडाल भी छोटा पड़ गया।
कार्यक्रम में यह थे अतिथि
महामांगलिक कार्यक्रम में रमेश हरण, कमलेश सोजतिया, हेमंत सोजतिया, नरेंद्र श्रीश्रीमाल, दौलत जैन, राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक भंवरसिंह शेखावत, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, मोहनखेड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी सुजानमाल सेठ, श्री नागेश्वर तीर्थ के ट्रस्टी राजेश डग उद्योगपति एवं भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, मनोज सोमानी, मूर्तिपूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष राजमल सूर्या, स्थानकवासी श्रीसंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र मूणत, साधु मार्गी श्री संघ के अध्यक्ष सुनील कटिहार, दिगंबर श्रीसंघ के राजेश मोदी सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
स्वागत गीत और दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का आगाज
शुरू में स्वागत गीत श्वेता जैन, सारिका बाफना एवं जैन परिवार की महिलाओं ने प्रस्तुत किया। इसके बाद अतिथियों ने भोइरावाला भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। परिवार की ओर से स्वागत भाषण प्रकाशचंद डोसी एवं यश कॉलेज की संचालिका मधुलिका जैन एवं श्रीसंघ की ओर से राजमल सूर्या ने किया। अतिथि स्वागत अमित जैन विक्की, सौरभ डोसी, राहुल डोसी, अतुल बाफना, सारिका जैन, श्वेता जैन एवं परिवार की सदस्यों ने किया। अंतिम कड़ी में गुरु पूजन का लाभ भी प्रकाशचंद्र-अमितकुमार जैन विक्की ने लिया।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी हुआ
कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी दिए। संचालन पारस भटेवरा एवं राजेंद्र सराफ ने किया। संगीतकार त्रिलोक जैन एवं लाल मस्ताना से ने भक्ति एवं गुरु वंदना करवाई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पारस चैनल पर किया गया। इसके बाद आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने साधर्मिकवात्सल्य का लाभ लिया।













Add Comment