समाचार

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजन : श्री शांतिनाथ भगवान का तप, ज्ञान और मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया


श्री 1008 शांति नाथ भगवान के तप, ज्ञान और मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष में टैगोर नगर मंदिर में अभिषेक शांति धारा पूजन के पश्चात शांति विधान का आयोजन किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


रायपुर। श्री 1008 शांति नाथ भगवान के तप, ज्ञान और मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष में टैगोर नगर मंदिर में अभिषेक शांति धारा पूजन के पश्चात शांति विधान का आयोजन किया गया। शांति धारा करने का सौभाग्य मानमल, विनीत बड़जात्या और राजकुमार, वीर जैन, नमन जैन को प्राप्त हुआ।

पंडित नितिन पंडित के सानिध्य में श्री शांतिनाथ विधान संपन्न हुआ। निर्वाण लाडू शुद्धता पूर्वक घर से बनाकर शिल्पी जैन और सीमा दीदी लाई थीं। इस मौके पर टैगोर नगर मंदिर परिवार के सभी सदस्यों ने धर्म लाभ लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page