गणाचार्यश्री विरागसागर जी महाराज एवं आचार्यश्री विहर्षसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से यह 25 समवशरण महामंडल विधान 14 से 19 अप्रैल तक किया जा रहा है। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम बना हुआ है। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। गणाचार्यश्री विरागसागर जी महाराज एवं आचार्यश्री विहर्षसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से यह 25 समवशरण महामंडल विधान 14 से 19 अप्रैल तक किया जा रहा है। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम बना हुआ है। विधान का शुभारंभ 14 अप्रैल को प्रातः 7 बजे भव्य घटयात्रा के साथ हुआ। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ यात्रा में भाग लिया। वहीं पुरुष श्रद्धालु जयकारों के साथ पूरे वातावरण को धर्ममय बना रहे थे। यह शोभायात्रा जयपुर हाउस जैन मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री राम पार्क स्थित पंडाल तक पहुंची। घटयात्रा के दौरान रथों पर 28 श्रीजी की प्रतिमाएं विराजमान थीं, जिनके साथ उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ भी चल रहे थे। पंडाल में पहुंचने पर ध्वजारोहण का सौभाग्य विमल कुमार आदित्य अरिहंत जैन जैज परिवार को प्राप्त हुआद्यजबकि पांडाल उद्घाटन महावीर जैन एवं मंच उद्घाटन तपेश जैन द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इसके उपरांत सकलीकरण, पात्र शुद्धि, मंडप शुद्धि अभिषेक एवं शांतिधारा जैसे मांगलिक कार्यक्रम विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुए। संपूर्ण विधान की क्रियाएं पंडित अरविंद जैन शास्त्री एवं पंडित संदीप जैन शास्त्री के निर्देशन में संगीतमय शैली में कराई जा रही हैं। शानू एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।इस विधान में 28 समवशरण स्थापित किए गए हैं, जिनमें विभिन्न परिवारों द्वारा श्रीजी की पूजन- अर्चना की जा रही है। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीतमय आरती से वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। इस मौके पर राकेश जैन परर्दे वाले, जितेंद्र जैन, राकेश जैन पार्षद, अनंत कुमार जैन, सुबोध पाटनी, दीपक जैन, अशोक कुमार जैन, मनोज कुमार जैन, अरुणकुमार जैन, नीरज जैन, अजय जैन, पंकज जैन, राजीव प्रकाश जैन, अभिषेक जैन, राहुल जैन, अमित सेठिया, नीतू जैन, इशिता जैन, शचि पाटनी, वंदना जैन, ऊषा जैन, नीता जैन, रुचि जैन उपस्थित रहे।













Add Comment