धरियावद में 22 से 25 अगस्त तक चारित्र चक्रवर्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें सही उत्तर देने वालों को नकद राशि और पदक मिलेंगे। प्रतियोगिता आचार्य शांतिसागर जी महाराज की स्मृति में होगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
धरियावद के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में 22 से 25 अगस्त तक चारित्र चक्रवर्ती स्वर्ण पदक विजेता प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह आयोजन बीसवीं सदी के प्रथमाचार्य आचार्य 108 श्री शांतिसागर जी महाराज की आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी और 70वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता सुमेरु चंद्र दिवाकर द्वारा लिखित ग्रंथ पर आधारित होगी, जिसका आयोजन कंप्यूटर प्रणाली से कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर होगा।
प्रतियोगिता के प्रसारक अशोक कुमार जेतावत ने बताया कि यह आयोजन वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर जी एवं आचार्य पुण्य सागर जी के आशीर्वाद से तथा आर्यिका प्रशांत मति माताजी की प्रेरणा से किया जा रहा है। आयोजन में क्षुल्लक महोदय सागर जी एवं पुण्योदय सागर जी ससंघ सान्निध्य देंगे। संयोजन हंसमुख जैन और विशाल जैन द्वारा किया जाएगा।
आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 10 अगस्त तक *[https://forms.gle/PNSohffhukVUygnW6](https://forms.gle/PNSohffhukVUygnW6)* लिंक से या स्थानीय संपर्क से आवेदन कर सकते हैं। 20 प्रश्नों में से सभी सही उत्तर देने पर ₹21000, 15-19 उत्तर देने पर ₹11000, 10-14 पर ₹5100 और 5-9 उत्तरों पर ₹1100 का पुरस्कार मिलेगा। सभी को आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।
जैनागम, इष्टोपदेश, छहढाला, प्रवचन व गुरुभक्ति के कार्यक्रम भी
इसके साथ ही वर्षायोग में प्रतिदिन जैनागम, इष्टोपदेश, छहढाला, प्रवचन व गुरुभक्ति के कार्यक्रम भी क्षुल्लक ससंघ सान्निध्य में चल रहे हैं। गुरुवार और रविवार को रात्रि 8 से 9 बजे तक कंप्यूटराइज्ड प्रशांतमना क्विज कॉन्टेस्ट में भी देशभर से प्रतिभागी एंड्रॉयड मोबाइल के माध्यम से भाग ले रहे हैं।













Add Comment