समाचार

विधानसभा चुनाव-2023 : 17 नवम्बर को मनाएं वोटिंग का त्योहार


परवार समाज महिला संगठन की सदस्य एकत्रित हुईं और उन्होंने जनता से मनुहार की कि वे मतदान दिवस 17 नवम्बर को वोटिंग का त्योहार मनाएं। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में समाज के हर वर्ग की उत्साह पूर्ण भागीदारी मिल रही है। मतदाताओं को जागरूक करने में युवा, महिला, बुजुर्ग मतदाता तो शामिल हैं, वहीं दूसरी ओर महिला संगठन भी मतदान के लिये लोगों को जागरूक करने हेतु आगे आ रहे हैं। इस कड़ी में परवार समाज महिला संगठन की सदस्य एकत्रित हुईं और उन्होंने जनता से मनुहार की कि वे मतदान दिवस 17 नवम्बर को वोटिंग का त्योहार मनाएं। संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन और सचिव सारिका जैन ने कहा कि सभी अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचें और मतदान अवश्य करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page