समाचार

मानतुंगगिरी जैन तीर्थ में भाविप ने किया पौधरोपण: 50 पौधे रोपे, संरक्षण का लिया संकल्प


स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा ने शुक्रवार को अपना स्थापना दिवस पर्यावरण दिवस के रूप में मनाते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। स्थानीय मानतुंग गिरी दिगंबर जैन तीर्थ स्थल पर एक पेड़ मां भारती के नाम अभियान के तहत फलदार व अन्य प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए। आयोजन आर्यिका श्री चंद्रमति माताजी के सानिध्य में हुआ। धार से पढ़िए, श्रीफल साथी विष्णु बाथम की यह रिपोर्ट…


धार। स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा ने शुक्रवार को अपना स्थापना दिवस पर्यावरण दिवस के रूप में मनाते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। स्थानीय मानतुंग गिरी दिगंबर जैन तीर्थ स्थल पर एक पेड़ मां भारती के नाम अभियान के तहत फलदार व अन्य प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए। आयोजन आर्यिका श्री चंद्रमति माताजी के सानिध्य में हुआ। जिसमें पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नरेश गंगवाल ने की। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

पौधरोपण प्रत्येक नागरिक का दायित्व

वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि पौधरोपण के साथ उनकी देखरेख भी करें। तभी हरियाली और स्वच्छ वातावरण का लक्ष्य पूरा होगा। कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने और अधिकाधिक पौधा लगाने का संकल्प दोहराया

यह पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहे

कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष मुरलीधर बूटे, सचिव प्रेम रावल, पर्यावरण संयोजक लीलाधर दंडक, संस्कार संयोजक हरिहर दत्त शुक्ल, प्रांतीय संपर्क संयोजक प्रकाश तिलक, सेवा संयोजक रवि महेश्वरी, प्रांतीय भारत को जानो संयोजक भाविका सुगंधी, प्रांतीय महिला प्रमुख तृप्ति जायसवाल तथा नेत्र शिविर प्रभारी प्रमोद टोंग्या उपस्थित रहे।

इन्होंने किया मानतुंगी तीर्थ पर पौधरोपण 

इसके अलावा शैलेंद्र मित्तल, गजेंद्र सिंह चौहान, मोहन सिंह परिहार, राजेंद्र सिंह चौहान, विनोद पांडे, विजय रावत, मनीष जायसवाल, बृजेश अग्रवाल, कमल धूत, शैलेंद्र तिवारी, भास्कर राव सोनोने, प्रभा टोंग्या, भारती चौहान, अल्पना जोशी, श्रद्धा मित्तल और रूपा धूत सहित परिषद सदस्यों ने पौधे लगाए। वहीं तीर्थ क्षेत्र के सचिव किशोरकुमार जैन, मौसम झांझरी और संजय जैन बेरछा भी मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page