समाचार

मंदिर के समीप खुल रहा बियर बार : दिगंबर जैन समाज ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


अजमेरी गेट स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी के समीप खुल रहे बीयर बार एवं मांस-मदिरा की दुकानों का दिगंबर जैन समाज के लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ब्यावर से पढ़िए, यह खबर…


ब्यावर। अजमेरी गेट स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी के समीप खुल रहे बीयर बार एवं मांस-मदिरा की दुकानों का दिगंबर जैन समाज के लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अनिल रानीवाला, संतोष कासलीवाल, एडवोकेट मुकेश जैन के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में समाज के लोगों ने मांग की कि धार्मिक स्थल के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की बियर बार, शराब एवं मांसाहार की दुकानों को अनुमति नहीं दी जाए। समाजजनों ने बताया कि दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी ब्यावर शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। मंदिर के ठीक सामने बीयर बार खोले जाने की प्रक्रिया चल रही है, जो धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं के विपरीत है।

मांस-मदिरा की दुकानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए

समाज के लोगों ने कहा कि मंदिर परिसर के निकट इस प्रकार की गतिविधियों से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी तथा क्षेत्र का वातावरण भी प्रभावित होगा।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि मंदिर परिसर के आसपास मांस-मदिरा की दुकानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही मंदिर के बाहर लगने वाले अंडे आदि के ठेलों को भी हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक स्थल की पवित्रता एवं गरिमा बनी रहे। दिगंबर जैन समाज ब्यावर के लोगों ने जिला प्रशासन से इस मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page