समाचार

बम्हौरी जैन मंदिर से छत्र चमर सहित दान पेटी की राशि बदमाश ले उड़े

  • बदमाश सीसी कैमरे में हुए कैद
  • समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद कर जताया आक्रोश

न्यूज सौजन्य- राजेश वैरागी

 

बकस्वाहा, 29 जुलाई। पुलिस चौकी बम्हौरी अंतर्गत शुक्रवार सुबह बम्हौरी के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के मुख्य वेदी मंदिर के बाहर लगा ताला तोड़कर और कांच चैनल छतिग्रस्त कर बदमाश काफी स्वर्ण-चांदी, अन्य बहूमूल्य सामग्री और नगदी ले उड़े। बदमाश ताला तोड़क अंदर घुसे और मंदिर की तीन बेदियों में से मुख्य प्राचीन बेदी पर भगवान के ऊपर लगे चांदी के चंवर तथा दीवाल में निर्मित गुप्त भंडार/ दान पेटी में से नगदी लेकर भाग खड़े हुए। नगदी करीब 50 हजार से एक लाख रुपए की थी। इस घटना से जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। दोपहर में करीब 12 बजे एसडीओपी बड़ा मलहरा राजाराम साहू मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई की।

जैन मंदिर बम्हौरी के समाज अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार प्रात: करीब 4:45 बजे मंदिर का बागवान/माली आम रास्ते से लगे मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर आंगन में पहुंचा और मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला खोलने गया तो मंदिर का टूटा ताला देखकर दंग रह गया। वह तुरंत ही पूर्व अध्यक्ष अशोक के घर गया और उन्हें घटना की जानकारी दी। अशोकजी ने तुरंत ही 5:15 बजे फोन से पुलिस चौकी प्रभारी को सूचित कर कार्रवाई की मांग की।

मंदिर के गर्भालय एवं अन्य दोनो वेदियों सहित अंदर जाने पर चोरी गई सामग्री व मूर्ति आदि की जानकारी का खुलासा होगा। भगवान की दोपहर बाद भी पूजा भी नहीं हो पाई। पुलिस की कार्रवाई धीमी गति से चलने और इस गम्भीर घटना से धार्मिक भावनाओं पर आघात होने पर स्थानीय सहित क्षेत्रीय जैन समाज दुखित व आक्रोशित है। उन्होंने विरोधस्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

ऐसी रोचक खबरों के लिए हमारे वॉट्स ऐप ग्रुप से जुडने के लिए क्लिक करें ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page