समाचार

आचार्य श्री कामकुमार नंदी जी महाराज की नृशंस हत्या का विरोध : अवधपुरी में लोगों ने काली पट्टी बांधकर निकाला पैदल मार्च 


कर्नाटक राज्य के बेलगांव जिले के चिकोड़ी गांव में आचार्य श्री कामकुमार नंदी जी महाराज की नृशंस हत्या के विरोध में वात्सल्य सेवा समिति, अवधपुरी के तत्वावधान में 207 B पुष्पांजलि नगर फेस-3 शुक्ला मार्केट के सामने अवधपुरी में लोगों ने काले परिधान एवं हाथ में काली पट्टी बांधकर केंद्र एवं राज्य सरकार कर्नाटक के प्रति अपना रोष जताते हुए पंक्तिबद्ध होकर पैदल मार्च किया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। कर्नाटक राज्य के बेलगांव जिले के चिकोड़ी गांव में आचार्य श्री कामकुमार नंदी जी महाराज की नृशंस हत्या के विरोध में वात्सल्य सेवा समिति, अवधपुरी के तत्वावधान में 207 B पुष्पांजलि नगर फेस-3 शुक्ला मार्केट के सामने अवधपुरी में लोगों ने काले परिधान एवं हाथ में काली पट्टी बांधकर केंद्र एवं राज्य सरकार कर्नाटक के प्रति अपना रोष जताते हुए पंक्तिबद्ध होकर पैदल मार्च किया। सभी सदस्यों ने संत की हत्या को एक स्वर में जघन्य अपराध बताया और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

इसे मानवता एवं लोकतंत्र की हत्या बताते हुए दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग की, जिससे पुनःइस अमानवीय घटना की पुनरावृत्ति न हो। साधु संत सुरक्षित हो इसके लिए सरकार से मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष रश्मि जैन, करुणा जैन, उपासना जैन, कविता जैन, सुनीता जैन, निशा जैन, रीता जैन, रतिभा जैन, पुष्पा जैन, रेनू जैन, रागिनी जैन, रिंकी जैन, मानवी जैन, आशा जैन समस्त वात्सल्य सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page