समाचार

भजन संध्या के साथ महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य समापन : अभिषेक, रथयात्रा और भक्ति संगीत से गूंजा पूरा आगरा


आगरा में भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव का समापन भजन संध्या के साथ हुआ। अभिषेक, रथयात्रा और सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पढ़िए आशीष जैन एवं राहुल जैन की यह रिपोर्ट


आगरा नगर में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। के तत्वावधान में कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अभिषेक, पूजन और महाअर्चना से हुई।

108 कलशों से हुआ भव्य अभिषेक

मुनि श्री विलोकसागर जी महाराज और मुनि श्री विबोधसागर जी महाराज के सानिध्य में 108 कलशों से अभिषेक और शान्तिधारा की गई। इन्द्र-इन्द्राणियों ने केसरिया वस्त्रों में भक्ति करते हुए ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया मानो देव लोक धरती पर उतर आया हो।

संगीतमयी विधान ने बढ़ाई भक्ति की ऊर्जा

प्रीति जैन द्वारा संगीतमयी महावीर विधान कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर पूजा-अर्चना की और प्रभु के चरणों में अर्घ समर्पित किए।

रथयात्रा और बैठक का आयोजन

दोपहर में परिषद की साधारण बैठक आयोजित हुई, इसके बाद श्रीजी की भव्य रथयात्रा मोती कटरा के लिए निकाली गई, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

भजन संध्या में झूम उठे श्रद्धालु

रात्रि में प्रसिद्ध गायक अजीत जैन एंड पार्टी (जयपुर) द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। “मेरे महावीर”, “जैनों का रुतबा बड़ा” जैसे भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालु नृत्य करने पर मजबूर हो गए।

सम्मान समारोह और विशिष्ट उपस्थिति

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री , राज्यसभा सांसद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। परिषद द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।

सफल संचालन और व्यापक सहभागिता

कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। बड़ी संख्या में समाजजन, पदाधिकारी और युवा उपस्थित रहे, जिससे आयोजन भव्य और सफल रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page