समाचार

अनुराग जैन बने मध्य प्रदेश शासन के 35वें मुख्य सचिव बने ; दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर ने दी बधाई


 सहज, सरल और कर्तव्यनिष्ठ अनुराग जैन की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद ने उन्हें बधाई दी है। पढ़िए यह रिपोर्ट..


इंदौर। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को मध्य प्रदेश शासन का 35वां मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें 2019 में कमलनाथ की सरकार में वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद, आप पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो बार सचिव रह चुके हैं।जैन 2013 से जनवरी 2014 तक इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर भी कार्यरत थे। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें ट्रांसपोर्ट और हाईवे मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि सहज, सरल और कर्तव्यनिष्ठ अनुराग जैन की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, संरक्षक एम.के. जैन, पुष्पा कासलीवाल, दिलीप पाटनी और प्रचार प्रमुख श्री सतीश जैन ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page