समाचार

पोरवाड़ मांगलिक भवन में प्रदान की एयर कूल्ड मशीन: मांगलिक भवन के 2 हाल एवं तक़रीबन 5 कमरे ठंडे रहेंगे


पोरवाड़ मांगलिक भवन राज मोहल्ला को एयर कूल्ड वातानुकूलित मशीन की नई सौगात मंगलवार को प्राप्त हुई। इस मशीन से मांगलिक भवन के 2 हाल एवं तक़रीबन 5 कमरे ठंडे रहेंगे तथा इसका मेंटेनेंस भी बहुत कम है। कार्यक्रम में समाजजनों का सम्मान किया। इंदौर से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद/इंदौर। पोरवाड़ मांगलिक भवन राज मोहल्ला को एयर कूल्ड वातानुकूलित मशीन की नई सौगात मंगलवार को संक्षिप्त और गरिमामय कार्यक्रम के साथ प्राप्त हुई। पोरवाड़ समाज अध्यक्ष नमीष जैन ने बताया कि भरत रितु जैन एवं परिवार ने इस सुविधा हेतु समाज को विशेष सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम को मुख्य आतिथ्य प्रदान क़र मशीन का उदघाटन किया। नमीष जैन के अनुसार इस मशीन से मांगलिक भवन के 2 हाल एवं तक़रीबन 5 कमरे ठंडे रहेंगे तथा इसका मेंटेनेंस भी बहुत कम है। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे श्री जितेंद्र जी जैन (बिल्डर) उपस्थित थे।

कार्यक्रम मे कार्यकारिणी सदस्यों के साथ पूर्व अध्यक्ष द्वय अनिल जैन, सुदर्शन जटाले, परामर्शदाता न्यायमूर्ति जेके जैन, श्रीमंदर जटाले के साथ अन्य समाज जन भी उपस्थित थे। प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रकाश जैन ने इसकी उपयोगिता के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से समाज के सभी भूतपूर्व सचिव गण अक्षय जैन (पंधाना), सुनील जैन(ईशान), मुकेश जैन (पीपलगोन), मनीष जैन (इटावदी ) के साथ वर्तमान सचिव श्रेष्ठी जैन का सम्मान किया गया। आभार समाज के सचिव श्रेष्ठी जैन ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page