समाचार

एसएससी सीजीएल में आदित्य जैन को मिली सफलता : बने आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट, लगा बधाइयों का तांता 


जनपद के प्रतिष्ठित जैन परिवार के होनहार आदित्य जैन (आदि) ने एसएससी सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। जनपद के प्रतिष्ठित जैन परिवार के होनहार आदित्य जैन (आदि) ने एसएससी सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उल्लेखनीय है कि आदित्य जैन ने यह सफलता कठोर परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों के बल पर हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि सच्ची लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आदित्य जैन राकेश जैन (पठा वाले) के पुत्र हैं। उनकी सफलता पर पिता राकेश एवं माता मंजू जैन ने खुशी जाहिर करते हुए इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने सभी शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आदित्य की सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page