समाचार

आदिनाथ से महावीर जयंती तक 20 दिवसीय विशेष धर्म प्रभावना प्रभात फेरी का होगा आयोजन शोभा यात्रा मार्ग पर धर्मावलंबियों ने श्री जी की उतारी आरती


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन , दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर , महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आदिनाथ से महावीर जयंती तक 20 दिवसीय विशेष धर्म प्रभावना प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 5 अप्रैल 2024 को प्रातः 7:00 बजे से श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर विजयनगर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। पढ़िए राकेश विनायका की रिपोर्ट …….


 इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन , दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर , महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आदिनाथ से महावीर जयंती तक 20 दिवसीय विशेष धर्म प्रभावना प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 5 अप्रैल 2024 को प्रातः 7:00 बजे से श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर विजयनगर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका, सामाजिक संसद के अध्यक्ष श्री राजकुमार पाटोदी के नेतृत्व में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर विजय नगर के अध्यक्ष श्री प्रदीप जैन ,सचिव आशीष जैन , दिगंबर जैन समाज विजयनगर ,महिला मंडल विजय नगर द्वारा विभिन्न मार्गो से श्री जी की शोभायात्रा निकाली गई।

फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विपुल बाँझल ने बताया महिलाएं केसरिया साड़ी में कलश एवं ध्वज लिए हुए शोभायात्रा में चल रही थी, वहीं पुरुष श्री जी की पालकी लिए हुए चल रहे थे। पदयात्रा के मुख्य समन्वयक श्री सुशील पांडया, श्री सनत गंगवाल, श्री रमेश बड़जात्या की विशेष उपस्थिति एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर विजयनगर व जीनियस ग्रुप की विशेष उपस्थिति रही। संपूर्ण यात्रा मार्ग पर धर्मावलंबियों ने श्री जी की आरती उतारी।

श्रीजी की पालकी पुनः मंदिर की पर पहुंची जहां पर श्री हसमुख जैन गांधी श्री एमके जैन एवं उपस्थित समाज श्रेस्ठी जन ने ध्वजारोहण किया। विशेष उपस्थिति श्री राजेंद्र सोनी, श्री संजय जैन अहिंसा, श्री चंद्रेश जैन, श्री वितुल अजमेरा, अक्षय कासलीवाल, संजय बडजात्या , जितेंद्र पोरवाल , रितेश पाटनी, ऋषभ जैन,नितिन पाटनी, पिंकेश बिलाला की रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page